Responsive Scrollable Menu

Diwali Puja Samagri List 2026: दिवाली पूजा के लिए इन जरूरी चीजों की बना लें लिस्ट, यहां देखें सभी सामग्रियां

Diwali Puja Samagri List 2026: दीपावली का त्योहार इस वर्ष 8 नवंबर 2026 को रविवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र पर्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि जब भगवान राम और माता सीता 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापिस लौटे थे. इस खुशी में ही पूरी अयोध्या में दीये जलाए गए थे और खुशियां मनाई गई थी. दिवाली की रात में लक्ष्मी पूजन करने का मुख्य रिवाज है. इस दिन पूरे परिवार के साथ देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. इनकी पूजा करने से आने वाले वर्ष में हर शुभ काम सफल होता है. वहीं, शास्त्रों में दिवाली की रात यानी अमावस्या पर काली पूजन भी होता है. ऐसे में आपको दिवाली पूजा की सामग्रियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. यहां आप पूरी सूची पढ़ सकते हैं.

दिवाली पूजन सामग्रियों की सूची

1.मूर्तियां व पवित्र बर्तन

  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या फ्रेम की गई तस्वीरें 
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीला कपड़ा
  • कलश
  • पंचपात्र
  • जल पात्र
  • आम के पत्ते
  • नारियल

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: बायना से लेकर करवा फेरना तक, जानें करवा चौथ की 3 अनोखी रस्मों के बारे में

2.तिलक और प्रसाद

  • कुमकुम
  • हल्दी
  • अक्षत
  • मौली
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • कमल के फूल
  • गेंदे के फूल
  • दूर्वा की घास
  • नैवेद्य के लिए मिठाई, फल, नारियल, खील और बताशे
  • मखाना
  • सिंघाड़ा
  • सूखे मेवे
  • लड्डू, बर्फी, केसर वाली खीर 
  • पंचामृत के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर
  • सिक्के या नोट
  • लौंग
  • इलायची
  • जनेऊ
  • इत्र
  • सिंदूर
  • गंगाजल

3.प्रकाश और सुगंध

  • मिट्टी के दीये
  • रूई की बत्ती
  • घी
  • पूजा व दीयों के लिए तेल
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • धूपबत्ती
  • सांभरनी कप
  • माचिस

4.स्वागत वस्तुएं

  • आम के पत्तों का तोरण
  • कमल गट्टा
  • रंगोली के रंग
  • रंगोली के स्टिकर्स

5.आरती सामग्रियां

  • पूजा थाली
  • घंटी
  • शंख
  • आरती की किताब
  • पूजा के लिए आसन
  • प्रसाद वितरण के लिए छोटी प्लेटें और कटोरे

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ समय कौन सा है?

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा शाम को, प्रदोष काल में, सूरज डूबने के बाद की जाती है. हालांकि, सही समय शहर के हिसाब से अलग-अलग होता है, इसलिए आप शहर का पंचांग देखें या किसी पंडित से पूछें. दिवाली की रात कम से कम 5 या 11 दीये जलाने ही चाहिए.

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा कैसे करें?

दिवाली पर शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले पूजा स्थल की सफाई करके लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां स्थापित करें. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करके पूजन शुरू करें. उन्हें तिलक, अक्षत, दूर्वा और फूल अर्पित करें. फिर मां लक्ष्मी को कुमकुम, कमल के फूल, मिठाई और फल चढ़ाएं. इसके बाद कलश पूजन करें और पंचामृत का भोग लगाएं. अंत में लक्ष्मी-गणेश की आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटें.

दिवाली पूजा में किन बातों का रखें ध्यान?

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

  • सबसे पहले पूजा स्थल और पूरे घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर निवास करती हैं. 
  • पूजा के लिए हमेशा साफ वस्त्र पहनें और शुभ मुहूर्त में ही पूजन शुरू करें. 
  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को साफ चौकी पर स्थापित करें. 
  • पूजा में बासी फूलों, टूटे चावल और खंडित मूर्तियों का इस्तेमाल न करें. 
  • दीपक जलाते समय घर में अग्नि सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें. 
  • पूजा के बाद आरती करें और जरूरतमंदों तथा गरीबों को मिठाई, भोजन या अन्य वस्तुओं का दान भी करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Diwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें सही तिथि और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न: दीया जलाने से लेकर हनुमान चालीसा तक... जानें-23 साल पुरानी परंपरा

Donald Trump Diwali Celebration 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीया जलाकर दिवाली मनाई। इस खास मौके पर उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की गई। जानें समारोह की खास बातें और 23 साल पुरानी परंपरा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: आकिब नबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खोला विकेट का खाता, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर पर अकेले भारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन वनडे में आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को दमदार शुरुआत दिलाई. इस मैच में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकेट का इंतजार भी खत्म किया. Sat, 07 Nov 2026 10:13:03 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Delhi AQI Update: सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' श्रेणी में आता #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers