Meghan Markle के पिता Thomas Markle अमेरिका में गिरफ्तार, बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप
टाम्पा (अमेरिका), सात नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी और डचेस ऑफ ससेक्स मेघन के अलग रह रहे 82 वर्षीय पिता थॉमस मार्कल सीनियर को शुक्रवार को फ्लोरिडा के एक बुजुर्ग देखभाल केंद्र से गिरफ्तार किया गया। उन पर कैलिफोर्निया स्थित स्टोरेज यूनिट में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री रखने का आरोप है। ब्रिटिश टैब्लॉयड अखबार द डेली मेल की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक, थॉमस मार्कल को हथकड़ी लगाकर व्हीलचेयर पर एंबुलेंस से ले जाया गया।
इस दौरान संघीय एजेंट भी उनके साथ थे। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के प्रथम सहायक अटॉर्नी बिल एस्ली ने बताया कि मार्कल की गिरफ्तारी से पहले लॉस एंजिलिस क्षेत्र में स्थित स्टोरेज यूनिट (किराये के कमरे) से करीब 78 वस्तुएं जब्त की गई थीं। इनमें स्लाइड, फिल्म निगेटिव और किताबें शामिल थीं, जिनमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें थीं।
अदालत में दाखिल एफबीआई के हलफनामे के मुताबिक, कुछ तस्वीरों में मार्कल बच्चों के साथ दिखाई देते हैं। एस्ली ने कहा, ‘‘ये आरोप बेहद गंभीर हैं और हम संघीय कानून के तहत मार्कल के खिलाफ पूरी सख्ती से मुकदमा चलाएंगे।’’ अदालत की ओर से नियुक्त उनके वकील की टिप्पणी के लिए फोन और ईमेल के जरिये संपर्क किया गया, लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। पोल्क काउंटी में गिरफ्तारी के बाद मार्कल को टाम्पा की संघीय अदालत में पेश किया गया।
इसके बाद उन्हें इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की शर्त पर वापस वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र भेज दिया गया। अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज लिंडसे ग्रिफिन ने उनकी मनोचिकित्सकीय जांच कराने का भी आदेश दिया। उन्होंने कहा कि संभव है कि मार्कल अदालती कार्यवाही को समझने या अपने वकील की उचित तरीके से मदद करने में सक्षम न हों।
मार्कल की गिरफ्तारी से पहले ब्रिटेन के एक अन्य टैब्लॉयड अखबार द सन ने खबर दी थी कि मेघन के सौतेले भाई को फिलीपीन स्थित उनके पिता के घर की सफाई के दौरान बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरों का एक संग्रह मिला था। इस खोज के बाद लॉस एंजिलिस क्षेत्र में स्थित दो स्टोरेज यूनिट के बारे में जानकारी मिली। मार्कल ने वर्ष 2008 से ये यूनिट किराये पर ले रखी थीं।
एस्ली ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि जब्त की गई सामग्री के आधार पर अमेरिका में किसी पीड़ित के होने का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। अमेरिकी नागरिक मेघन अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा सूट्स में अभिनय कर चुकी हैं।
उन्होंने 2018 में विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी से शादी की थी। हाल ही में मेघन ने कहा था कि उनके पिता के पूर्व आवास से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरों का संग्रह मिलने के आरोपों से वह बेहद परेशान हैं। शुक्रवार को मेघन के प्रतिनिधि की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
बकिंघम पैलेस की ओर से भी गिरफ्तारी पर कोई बयान दिए जाने की उम्मीद नहीं है।
Ramayana BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी रणबीर कपूर की फिल्म का जलवा, 100 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
Ramayana Box office Collection Day 2: सिनेमाघरों में आखिरकार उस फिल्मी तूफान की दस्तक हो चुकी है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की, जो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की, हालांकि इसकी ओपनिंग उम्मीदों के मुकाबले थोड़ी कम रही. इसके बावजूद ये साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इसने एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि 'रामायण' ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
'रामायण' ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. यही वजह रही कि पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. हालांकि, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के दूसरे दिन 48.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा 35.50 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, कन्नड़ में 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु में 4.75 करोड़ रुपये, तमिल में 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई 112.90 करोड़ रुपये हो गई है. यानी दूसरे दिन की कमाई में गिरावट के बावजूद रणबीर कपूर की इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है.
'रामायण' ने दूसरे दिन तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
'रामायण' की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद इसकी तुलना इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों से होने लगी है. फिल्म ने महज दो दिनों में 112.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही इसने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 'रामायण' ने 'कॉकटेल 2' के 104.53 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, फिल्म ने 'राजा शिवाजी' के 105.68 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है. खास बात ये है कि इन फिल्मों को पीछे छोड़ने के लिए 'रामायण' को सिर्फ दो दिन लगे हैं.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल
बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कमाई के मामले में भी 'रामायण' ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 48.05 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ये दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. इसने दूसरे दिन की कमाई के मामले में 'केजीएफ' के 46.79 करोड़ रुपये, शाहरुख खान की 'जवान' के 46.23 करोड़ रुपये, 'वॉर 2' के 45 करोड़ रुपये और 'गदर 2' के 43.08 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. फिलहाल फिल्म की कमाई को देखते हुए वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद की जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शनिवार और रविवार को 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है.
ये भी पढ़ें: दो शादियां, कई अफेयर, फिर भी अकेले हैं कमल हासन, 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग भी जुड़ चूका है एक्टर का नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








