Aaj Ka Mausam: आज कहां बरसेंगे बादल और कहां खिलेगी धूप? IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
Aaj Ka Mausam: नवंबर की शुरुआत के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हैं, जबकि उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. वहीं, हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं. दूसरी ओर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर व मध्य भारत के ज्यादातर राज्यों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है.
दक्षिण भारत के इन राज्यों में होगी बारिश
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. केरल में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बादल बरस सकते हैं.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश या आंधी-तूफान का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है. 12 नवंबर तक भी बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में दिल्लीवासियों को फिलहाल साफ और शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा.
यूपी और बिहार में बारिश को लेकर क्या है अपडेट?
उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है. IMD ने 7 नवंबर को प्रदेश में भारी बारिश या गरज-चमक को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. बिहार में भी आज मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, 10 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है.
झारखंड और उत्तराखंड में कब बदलेगा मौसम?
झारखंड में 7 नवंबर को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, 9 से 11 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड में आज बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ ठंड का असर भी बढ़ सकता है.
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, 10 से 12 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 12 नवंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है. जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से 10 से 12 नवंबर के बीच जम्मू-कश्मीर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 12 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
राजस्थान में 7 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य भारत में फिलहाल किसी बड़ी मौसमी गतिविधि का अनुमान नहीं जताया है. मध्य प्रदेश में भी आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश में बारिश या आंधी-तूफान को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 10 नवंबर के बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 7 नवंबर को भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
केरल और पुडुचेरी में भी बरसेंगे बादल
केरल में 6 से 8 नवंबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. 7 नवंबर को भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पुडुचेरी और कराईकल में भी 7 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 6 से 10 नवंबर तक इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश के आसार
तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 7 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां 6 से 12 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. 6 से 9 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना में भी आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी आंतरिक इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. तटीय कर्नाटक में 6 से 8 नवंबर और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 6 से 10 नवंबर तक बारिश का अनुमान है.
ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम का मौसम
ओडिशा में 7 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 10 और 11 नवंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि, आज भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 11 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 से 12 नवंबर तक बारिश का अनुमान है। 10 नवंबर को कुछ इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक की आशंका भी है.
पूर्वोत्तर भारत में भी बढ़ सकती है बारिश
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. असम और मेघालय में 8 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 12 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 12 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. वहीं, 9 से 11 नवंबर के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.
अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 8 से 12 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. वहीं, 9 से 11 नवंबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. लक्षद्वीप में भी 6 से 8 नवंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके बाद 9 से 12 नवंबर तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. कुल मिलाकर 7 नवंबर को दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जबकि उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में 8 नवंबर से और जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
White House में फेरबदल, Donald Trump ने Stephen Miller को चीफ ऑफ स्टाफ बनाया
मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार मिलने के कुछ दिनों बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स को उनके पद से हटाने का फैसला किया है। उनकी जगह ट्रम्प अपने सबसे वफादार और आक्रामक सहयोगियों में से एक, स्टीफन मिलर को नियुक्त करेंगे। मिलर अभी डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर काम कर रहे हैं। लेकिन ट्रम्प ने घोषणा की है कि वाइल्स - जो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रम्प की पहली नियुक्ति थीं - ट्रम्प प्रशासन में बनी रहेंगी और उन्हें 'ट्रम्प पॉलिटिकल ऑपरेशन' में भेज दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress
शुक्रवार (स्थानीय समय) को 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रम्प ने कहा कि सूसी वाइल्स ने बहुत शानदार काम किया है, और अब वह 'ट्रम्प पॉलिटिकल ऑपरेशन' में जाएंगी। चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में उनकी सेवाओं के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूँ। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। वाइल्स ने अपने प्रशासन में काम करने का मौका देने के लिए ट्रम्प को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्रम्प की तारीफ करते हुए कहा कि "राष्ट्रपति और उनके मिशन" के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने आगे कहा कि व्हाइट हाउस में काम करना उनके लिए "जीवन भर का सबसे बड़ा सम्मान" रहा है।
इसे भी पढ़ें: US Midterm Election: क्या ट्रंप की H-1B नीतियों को पलट पाना डेमोक्रेट्स के लिए संभव है?
ट्रम्प की घोषणा के बाद, वाइल्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर मेरा आखिरी दिन है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने मिलकर जो कुछ भी हासिल किया है, मैं उसका हिस्सा रही हूँ - चाहे वह हमारी सीमाओं को सुरक्षित करना हो, टैक्स कम करना हो, हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हो या 'अमेरिका फर्स्ट' (अमेरिका को सबसे पहले) की नीति को लागू करना हो। 41 वर्षीय मिलर, ट्रम्प के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और उनकी आव्रजन नीतियों का हिस्सा रहे हैं। वे लाभ कार्यक्रमों से जुड़ी धोखाधड़ी रोकने वाली टास्क फोर्स के सदस्य भी थे और व्हाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi










