Responsive Scrollable Menu

IND VS NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मैच पर दिखने लगा बारिश का असर, जानिए अब कितने ओवर्स का होगा मैच?

IND VS NZ Toss Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. बारिश के चलते टॉस समय पर नहीं हो सका. एक घंटे की देरी से जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. इस मैच पर बारिश का असर पड़ा है, जिसके बाद मैच के ओवरों में कटौती हुई है. जी हां, अब दोनों पारियां 47-47 ओवर की होंगी.

Continue reading on the app

गुयाना से भारत के लिए खुशखबरी! 20% कच्चे तेल की जरूरत पूरी करने को हुआ तैयार

India Crude Oil Requirements: भारत के लिए ऊर्जा के मोर्चे पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना ने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. गुयाना ने भरोसा दिया है कि वह भविष्य में भारत की रोजाना कच्चे तेल की जरूरत का 20 फीसदी तक हिस्सा सप्लाई कर सकता है.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बीच गुयाना ने भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश की है. गुयाना के हाई कमिश्नर धर्मकुमार सीराज ने कहा है कि उनका देश भारत की रोजाना कच्चे तेल की जरूरत का करीब 20 फीसदी हिस्सा पूरा कर सकता है. उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय तक चलने वाली ऊर्जा साझेदारी बनाने की इच्छा भी जताई.  इससे भारत को तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने और अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में बड़ी मदद मिल सकती है.

गुयाना के पास 12 अरब बैरल का भंडार

गुयाना के बड़े तेल भंडार और भारत की रिफाइनिंग क्षमता का जिक्र करते हुए सीराज ने कहा कि दोनों देश ऊर्जा क्षेत्र में एक-दूसरे के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि गुयाना के पास करीब 12 अरब बैरल तेल का प्रमाणित भंडार है.

हाई कमिश्नर ने कहा कि हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे कच्चे तेल में से एक है. भारत के पास बड़ी रिफाइनरियां हैं और तेल की खपत भी काफी ज्यादा है. भारत रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल की जरूरत पूरी करता है. भविष्य में हम इसकी लगभग 20 फीसदी जरूरत पूरी कर सकते हैं.

भारत में रिफाइनरी लगाने पर भी विचार

सीराज ने बताया कि भारत और गुयाना के बीच तेल के कारोबार के साथ-साथ रिफाइनिंग और ईंधन भंडारण से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने पर भी बातचीत हो रही है. उन्होंने कहा कि गुयाना में भारत की मदद से रिफाइनरी स्थापित करने की संभावना तलाशी जा सकती है. इससे वहां आने वाले कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोलियम उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे और उन्हें दूसरे देशों में बेचा जा सकेगा.

उन्होंने गुयाना को समुद्री जहाजों और अन्य जरूरतों के लिए ईंधन उपलब्ध कराने वाला केंद्र बनाने की योजना का भी जिक्र किया. इसके लिए अटलांटिक महासागर में गहरे पानी वाले क्षेत्र में रिफ्यूलिंग सुविधा विकसित की जा सकती है. सीराज के मुताबिक, भारत के पास इस तरह की परियोजनाओं का अनुभव और क्षमता है.

पीएम मोदी के दौरे से मजबूत हुए रिश्ते

गुयाना के हाई कमिश्नर ने भारत के साथ बढ़ते संबंधों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर 2024 के गुयाना दौरे को भी दिया. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग और निवेश को लेकर सकारात्मक संदेश गया. सीराज ने कहा कि गुयाना तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और भारत के अनुभव, तकनीक और निवेश से उसे काफी फायदा मिल सकता है. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और गुयाना के मंत्रियों के बीच हुई बातचीत को भी निवेश के लिहाज से अहम बताया.

कैरिबियन देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा भारत

इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (CHOGM) 2026 के दौरान एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्राउन को शुभकामनाएं दीं और CHOGM 2026 की सफल मेजबानी के लिए बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

जयशंकर की ये मुलाकातें ऐसे समय में हुई हैं, जब भारत कैरिबियन क्षेत्र के देशों के साथ आर्थिक और विकास संबंधी साझेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के गुयाना दौरे के दौरान किए गए वादों को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है.

Continue reading on the app

  Sports

Usman Khawaja ने Steve Smith का किया बचाव, कहा- Sandpaper कांड में तीनों को मिलना था न्याय

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 2018 में हुई बॉल-टैम्परिंग की घटना, जिसे 'सैंडपेपर स्कैंडल' के नाम से जाना जाता है, के बारे में अपनी टिप्पणी को स्पष्ट किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसकी जिम्मेदारी पूरी टीम को मिलकर उठानी चाहिए थी, न कि केवल उन तीन खिलाड़ियों पर डालनी चाहिए थी जिन्हें सजा मिली। ख्वाजा ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ये वे खिलाड़ी थे जिन्हें पूरी टीम की ओर से परिणाम भुगतने पड़े। उन्होंने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी न्याय के हकदार थे।

इसे भी पढ़ें: Test Cricket और खेल सकते थे Mohammad Shami, बोले Azharuddin, Kapil Dev से की तुलना

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में, ख्वाजा ने मीडिया कवरेज की आलोचना की और कहा कि उन्होंने जो कहा था, उसे मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द "हम सब" का मतलब टीम की सामूहिक जिम्मेदारी को उजागर करना था, न कि यह कि वह अन्य खिलाड़ियों की ओर से बोल रहे थे।

ख्वाजा ने कहा कि ठीक है, अब कुछ तथ्यों को साफ करने का समय आ गया है, क्योंकि मीडिया ने हमेशा की तरह इस बात को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। मैं कल चुप रहा था, लेकिन पहली बात तो यह है कि अगर आप मेरा लेख पढ़ते, तो आपको समझ आ जाता। जब मैंने 'हम सब' कहा, तो मेरा मतलब यह था कि चाहे हमें यह पसंद हो या न हो, जो कुछ भी हुआ, उसके लिए हम सब एक टीम के रूप में जिम्मेदार हैं; हमें सामूहिक रूप से इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने माना कि इस घटना के बारे में सभी को पता था, लेकिन उन्होंने दूसरों की ओर से बोलने की बात से इनकार किया। उन्होंने लोगों से अपनी किताब में दी गई पूरी बात पढ़ने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Syed Mushtaq Ali Trophy से बाहर हुए Hardik Pandya, Baroda टीम में नहीं मिली जगह

ख्वाजा ने बताया कि केप टाउन की घटना के तुरंत बाद ही उन्होंने इन घटनाओं का विवरण लिख लिया था। उन्होंने पहले भी अपने साथियों को सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की थी। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया—स्मिथ खुद पूरी जिम्मेदारी लेना चाहते थे—और बताया कि उन्होंने खुद भी सार्वजनिक रूप से सामने आने की कोशिश की थी, लेकिन स्मिथ ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।

Sun, 08 Nov 2026 11:33:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers