Gaurav Kapur का हाथ थामे दिखी Kritika Kamra: रिसेप्शन में छाया कपल का क्लासी अंदाज; पार्टी में पहुंचे सचिन से मलाइका तक ये सितारे
Kritika Kamra Gaurav Kapur Reception: टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 11 मार्च को सादगी भरे अंदाज में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जिसके बाद कपल ने 12 मार्च को मुंबई में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा। इस खास मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई और न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दी।
सादगी से हुई शादी
कृतिका और गौरव ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर की टैरेस पर बेहद निजी समारोह में शादी की। इस मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। शादी के दौरान कृतिका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थी। वहीं गौरव कपूर बेज रंग की शेरवानी में नजर आए।
यह भी पढ़े - रक्षित शेट्टी से जुड़ी वायरल ऑडियो पर भड़की रश्मिका; बोली- 24 घंटे में हटाएं, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
मुंबई में रखा भव्य रिसेप्शन
शादी के अगले ही दिन कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई।
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पहुंचे।
इसके अलावा फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ नजर आए।
रिसेप्शन में विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा और रिया चक्रवर्ती ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ इस समारोह का हिस्सा बने। इसके अलावा सोहा अली खान, नसीरुद्दीन शाह, जहीर खान, सागरिका घटगे और आशीष नेहरा भी पार्टी में पहुंचे।
रिसेप्शन में दिखा शानदार लुक
रिसेप्शन पार्टी में कृतिका कामरा ने पर्ल-व्हाइट साटन गाउन पहना था, जो उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था। इसके साथ उन्होंने डायमंड और रूबी ज्वेलरी कैरी की। वहीं गौरव कपूर ग्रे टक्सीडो में काफी डैशिंग दिखाई दिए। दोनों ने साथ में पैपराजी को कई पोज दिए और उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
डांस वीडियो हुआ वायरल
Gaurav Kapur dancing for his Kritika Kamra ????❤️???? pic.twitter.com/rmjtCzU3IX
— sky (@shiptothesky) March 12, 2026
रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गौरव कपूर फिल्म मुझसे शादी करोगी के टाइटल ट्रैक पर कृतिका के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं।
2025 में किया था रिश्ता ऑफिशियल
कृतिका और गौरव ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। दिसंबर 2025 में कृतिका ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकफास्ट डेट की एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
यह भी पढ़े - Deepika Padukone ने मुंबई की खराब हवा पर जताई चिंता: BMC से मांगी मदद, बोलीं- 'बच्चों का दम घुट रहा है'
भारत समेत इन देशों पर टैरिफ बढ़ाने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद निकाला नया तरीका
अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने का एक और तरीका निकाला है। जबरन कार्य करवाने के आरोपों में वह कई देशों के खिलाफ धारा 301 का इस्तेमाल करके टैरिफ बढ़ाना चाहता है। इसमें भारत का भी नाम शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan













.jpg)









