Wobble Speed 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 20 हजार से कम बजट में मिलेगा नया 5G Smartphone
टेक बाजार में एक और भारतीय मोबाइल कंपनी ने शानदार 5G स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं। स्मार्टफोन कंपनी Wobble ने गुरुवार को ऑफिशियल रुप से घोषणा की है। वह जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट Wobble Speed 5G लॉन्च करेगी।
बता दें कि, यह कंपनी का पोर्टफोलियो का दूसरा स्मार्टफोन है, जो पिछले साल नवंबर में पेश किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने फोन के डिजाइन और बजट का हिंट भी दिया है।
20 हजार रुपये से कम के रेंज में आएगा फोन
कंपनी की तरफ से जारी हुई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि Wobble Speed 5G को भारतीय बाजार में 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका सीधा तात्पर्य है कि यह फोन पिछले साल आए Wobble One 5G की तुलना में काफी किफायती है। यह डिवाइस बजट फ्रेंडली है, लेकिन कंपनी ने इसके लुक्स और डिजाइन्स पर काफी कार्य किया है।
फ्लैट बैक पैनल और नया कैमरा मॉड्यूल
फोन की डिजाइन की बात करें, तो Wobble Speed 5G एकदम रिफ्रेशिंग लुक के साथ आएगा। फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जो आज के समय में काफी ट्रेंडी माना जा रहा है। इस बार कंपनी ने अपने पुराने मॉडल के स्क्वायर कैमरा आइलैंड को हटाकर एक शानदार सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया है। वैसे इस मॉड्यूल में डुअल-कैमरा सेटअप और एक एलईडी (LED) फ्लैश फिट किया गया है। यह फोन कम से कम एक अट्रैक्टिव रेड शेड में जरुर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
बटन्स और पोर्ट्स की प्लेसमेंट
हाल ही में टीज किए गए डिजाइन के मुताबिक, फोन के दाई तरफ पावर बटन और उसके ठीक ऊपर वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन का बायां हिस्सा एकदम क्लीन रखा गया है। इसके अलावा, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए फोन के नीचे हिस्से में USB टाइप-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है, लेकिन फोन की सटीक लॉन्च डेट के बारे, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर पर्दा जल्द ही उठेगा। अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Fact Check: गुजरात के वन रक्षकों के प्रदर्शन का वीडियो दिल्ली पुलिस के विरोध का बताकर वायरल
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में वकीलों से विवाद के बाद ट्रांसफर किए गए अधिकारियों के मामले में 2 नवंबर 2026 को पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी पहने जवानों को प्रदर्शन करते […]
The post Fact Check: गुजरात के वन रक्षकों के प्रदर्शन का वीडियो दिल्ली पुलिस के विरोध का बताकर वायरल appeared first on Vishvas News.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Vishvasnews









