Responsive Scrollable Menu

114 राफेल फाइटर जेट के लिए फ्रांस ने प्रस्ताव सौंपा:भारत में ही बनाने और स्वदेशी कलपुर्जे लगाने का ऑफर, यही हमारी मांग थी

फ्रांस ने भारत को 114 राफेल फाइटर जेट देने का प्रस्ताव सौंप दिया है। 3.25 लाख करोड़ रुपए के सौदे में फाइटर जेट का बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर निर्माण और उत्पादन शामिल है। यानी इसमें लगने वाले कलपुर्जे स्वदेशी फैक्टरियों में बनाए जा सकेंगे। अब रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायु सेना इस प्रस्ताव का अध्ययन करेगी। भारत ने इस मेगा सरकारी सौदे के लिए मई महीने में फ्रांस को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था। फ्रांस ने इसी का जवाब दिया है। भारत ने की थी स्वदेशी की मांग भारत की ओर से अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल के विभिन्न संस्करणों को फाइटर जेट में लगाने और जेट में स्वदेशी सामग्री के उपयोग की मांग की गई थी। 94 जेट देश में ही बनेंगे सौदे के तहत फ्रांस को 114 में से 94 जेट का निर्माण भारत में नीय उद्योग पार्टनर के साथ करना होगा। यह काम डसॉल्ट एविएशन के सभी साझेदार मिलकर करेंगे, जिनमें मिसाइल निर्माता एमबीडीए (MBDA), इंजन निर्माता सफरान (Safran) और थेल्स (Thales) शामिल हैं। इस सौदे में बड़े पैमाने पर स्वदेशीकरण की उम्मीद है। इससे टाटा, लार्सन एंड टुब्रो और अन्य भारतीय उद्योग जगत को करीब 1.6 लाख करोड़ रुपए के अवसर मिलने की संभावना है। वायु सेना की ताकत बढ़ाने पर जोर राफेल फाइटर जेट भविष्य में भारतीय वायु सेना की मुख्य ताकत बनेंगे। इन्हें 2012 में रक्षा मंत्रालय ने चुना था। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यभार संभालने के बाद वायु सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए एक बड़ा अध्ययन किया था। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने करीब पांच महीने पहले 114 राफेल जेट खरीदने के वायु सेना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पुराने विमानों, विशेषकर रूसी मूल के मिग फाइटर जेट्स के रिटायर होने और एलसीए मार्क 1ए व मार्क 2 जैसे स्वदेशी विमानों के आने में देरी के कारण वायु सेना के स्क्वाड्रन की संख्या कम हो रही है। कुल संख्या 200 के पार होने की उम्मीद भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना पहले ही 62 राफेल विमानों का ऑर्डर दे चुके हैं। 114 नए राफेल विमानों का ऑर्डर मिलने के बाद इनकी कुल संख्या 176 हो जाएगी। इसके अलावा, भारतीय नौसेना ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए 31 और राफेल विमान शामिल करने की इच्छा जताई है, जिससे देश में राफेल की कुल संख्या 200 के पार पहुंच सकती है। 36 विमान पहले ही भारत आ चुके भारत ने 2016 में फ्रांस से 36 राफेल फाइटर प्लेन की खरीद के लिए 7.87 अरब यूरो, यानी करीब 59 हजार करोड़ रुपए का समझौता किया था। दिसंबर 2022 में सौदा पूरा हुआ और देश में 36 राफेल मिल चुके हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील:14 महीने में हथियारों की खरीद का पैटर्न बदला; लंबी जंग की तैयारी नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2025-26 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए पहुंच गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद का पैटर्न तेजी से बदला है। पिछले 14 महीनों में मंजूर रिकॉर्ड प्रस्तावों से संकेत मिलता है कि सेना को अब सिर्फ सीमित जवाबी कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि लंबी और मल्टीलेवल वॉर के लिए तैयार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

भारत ने अग्नि4 मिसाइल का सफल टेस्ट किया:डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से लैस, 4000KM की रेंज तक लगाएगी सटीक निशाना

भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल टेस्ट किया। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, इस लॉन्च के जरिए मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स को परखा गया, जो पूरी तरह सफल रहे। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के नेतृत्व में किया गया। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम हैं, जिनकी मदद से यह हाई एक्युरेसी के साथ निशाना लगा सकती है। अग्नि-4 भारत में बना एक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। इसे भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए बनाया गया है। अग्नि-4 में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया डीआरडीओ के मुताबिक, अग्नि-4 में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इनमें कंपोजिट रॉकेट मोटर, रिंग लेजर जायरो आधारित इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस ऑनबोर्ड कंप्यूटर शामिल हैं। इन टेक्नोलॉजी की मदद से मिसाइल की सटीकता और संचालन क्षमता पहले से बेहतर हुई है। अग्नि-4 भारत के मिसाइल बेड़े में अग्नि-2 और अग्नि-3 के बीच की क्षमता के अंतर को पूरा करती है।

Continue reading on the app

  Sports

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था. Sun, 9 Aug 2026 09:29:58 +0530

  Videos
See all

PM मोदी-वेंन्स की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा #pmmodi #america #jdvance #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T05:13:35+00:00

Har Ghar Tiranga Abhiyan: आज से हर घर तिरंगा अभियान, पंकज चौधरी ने जनता से क्या कहा? | CM Yogi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T05:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers