Business Idea: कभी खाने तक के नहीं थे पैसे, आज मशरूम की कमाई से स्वर्ण संध्या ने खड़ी की 4 मंजिला इमारत
Business Idea: भागलपुर की मशरूम दीदी स्वर्ण संध्या भारती ने संघर्ष और कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया है. कभी भुखमरी का सामना करने वाली स्वर्ण संध्या आज मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और बिहार की पांच हजार महिलाओं को ट्रेनिंग दे चुकी हैं. साथ ही अपना खुद का 4 मंजिला मकान भी बनवा चुकी हैं.
रिलायंस का मुनाफा 34% बढ़कर ₹29,550 करोड़:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 28% बढ़ा; वजह- ऑयल टू केमिकल बिजनेस का मुनाफा 44% बढ़ा
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस साल की दूसरी तिमाही में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 28% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 में यह 2.83 लाख करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2026-27 की दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में मुनाफा ₹22,092 करोड़ था। रिलायंस की कुल कमाई में हुई यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से उसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस के शानदार प्रदर्शन की वजह से रही, जिसे महंगे पेट्रोल-डीजल का फायदा मिला। इस साल अब तक 26% गिरा रिलायंस का शेयर नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.2% गिरकर 1,164 के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 2% गिरा है। एक महीने में 3% और 6 महीने में 19% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 26% गिरा है। वहीं कंपनी के शेयर में एक साल में 22% की गिरावट रही। रिलायंस का मार्केट कैप 15.74 लाख करोड़ रुपए है। पिछली तिमाही में 23,196 करोड़ का मुनाफा हुआ था तिमाही आधार पर भी कंपनी का मुनाफा 27% बढ़ा है। पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 23,196 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6.5% बढ़ा है। पिछली तिमाही में रेवेन्यू 3.40 लाख करोड़ रुपए था। कंपनी के पांच मेन सेगमेंट के नतीजे रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म, रिटेल, डिजिटल, ऑयल टू केमिकल्स (O2C) और ऑयल एंड गैस। यहां हम एक-एक कर सभी का पहली तिमाही का परफॉर्मेंस बता रहे हैं... रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म जियो प्लेटफॉर्म्स का डिटेल्ड रिजल्ट यहां पढ़े… ऑयल टू केमिकल से लेकर अदर बिजनेस अंबानी बोले- क्रूड ऑयल बढ़ने से रेवेन्यू 44.2% बढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर तनाव और कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। क्रूड ऑयल और ईंधन की कीमतें बढ़ने से रिलायंस के O2C बिजनेस का रेवेन्यू साल-दर-साल 44.2% बढ़ा है। इस तिमाही में कच्चे तेल के दाम 40.6% और ट्रांसपोर्ट फ्यूल की कीमतें 50% से 78% तक बढ़ गईं, जिससे कंपनी की कमाई में जोरदार तेजी देखने को मिली। मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी के O2C सेगमेंट का EBITDA 68% बढ़कर ₹25,203 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹15,008 करोड़ था। मजबूत घरेलू मांग और ईंधन की ऊंची कीमतों ने इस मुनाफे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। कंपनी के फ्यूचर प्लान्स और गाइडेंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है। ------------------------------------ बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी: जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। लिस्टिंग के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भावुक हो गए, जब उनके बेटे अनंत ने जियो की कामयाबी की कहानी बताई। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








