Responsive Scrollable Menu

मालदीव ने अल-अक्सा मस्जिद के दरवाजे बंद करने पर इजरायल की निंदा की

माले, 12 मार्च (आईएएनएस)। मालदीव सरकार ने अल-अक्सा मस्जिद के दरवाजे बंद करने की इजरायली कार्रवाई की कड़ी निंदा की। रमजान के पवित्र महीने में इस कदम को इस्लाम के पवित्र स्थलों की पवित्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया है।

मालदीव सरकार ने कहा क‍ि इजरायली बलों ने अल-अक्सा मस्जिद के दरवाजे बंद कर द‍िए हैं। इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक अल-अक्सा मस्जिद तक पहुंच को रोकना अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। सरकार ने इसे जानबूझकर उत्तेजना से भरा कदम बताया। सरकार ने कहा क‍ि यह कृत्य अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता, कानूनी स्थिति और धार्मिक महत्व को कम करता है।

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील दोहराई कि इजरायल को मानवाधिकार उल्लंघन और इस पवित्र स्थल की अवहेलना के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएं।

इससे पहले भी मालदीव सरकार ईरान की ओर से सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और अन्य भाईचारे वाले देशों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा कर चुकी है। पहले भी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया था कि क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा लाने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करें।

नागरिक इलाकों जैसे हवाई अड्डों और खाड़ी क्षेत्र में तेल सुविधाओं पर हुए हमले बेहद च‍िंता का विषय हैं। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और जिनेवा संधियों का स्पष्ट उल्लंघन है। मालदीव सरकार ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि इन हमलों के बावजूद खाड़ी देशों की ओर से कोई प्रतिकार नहीं किया गया।

मालदीव सरकार पहले भी कह चुकी है कि इन कार्रवाइयों ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है। क्षेत्र में जारी हिंसा किसी भी शांति की संभावना को कमजोर करती है और मालदीव सभी पक्षों से तुरंत युद्धविराम की अपील करता है।

खाड़ी देशों की स्‍थित‍ि पर मालदीव सरकार के अलावा भी अन्‍य देश भी शांत‍ि की अपील कर चुके हैं।

इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली तनाव खत्‍म करने की बात कह चुके हैं। उन्‍होंने ने कहा था, इस युद्ध में डिप्लोमैटिक बातचीत और शांति को बढ़ावा देना चाह‍िए, ताकि युद्ध को जल्द से जल्द रोका जा सके। हम खाड़ी क्षेत्र और विदेशों में इटली के हजारों नागरिकों का ध्यान रख रहे हैं।

इसके अलावा चीन की ओर से शांत‍ि और समझौते की अपील की जा चुकी है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी कह चुके हैं कि वर्तमान में खाड़ी क्षेत्र की स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है, जिससे बहरीन की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। वांग यी ने कहा था क‍ि चीन का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है कि सभी देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kerala Elections 2026: AAP ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली सूची, संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी

Kerala Elections 2026: केरलम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने राज्य में चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP केरल में संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने पर जोर दे रही है. हाल ही में हुए निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी अब विधानसभा चुनाव में भी प्रभावी भूमिका निभाने की तैयारी में है.

कई सीटों पर नए चेहरों को मौका

जारी सूची में पार्टी ने कई नए चेहरों और पेशेवर पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है. कोट्टायम सीट से डॉ. सेलीन फिलिप, जबकि कोझिकोड नॉर्थ से डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू को उम्मीदवार बनाया गया है। सुल्तान बथेरी की आरक्षित सीट से प्रकृति एन.वी. चुनाव मैदान में उतरेंगी.

इसके अलावा थोडुपुझा से एडवोकेट बेसिल जॉन, नेमम से विनु के., इरिंजालाकुडा से डॉ. शाजु के.वाई., वडक्कनचेरी से जिथिन सदानंदन और गुरुवायूर से पौली फ्रांसिस को टिकट दिया गया है. त्रिशूर, मलप्पुरम, एर्नाकुलम और पलक्कड़ समेत कई जिलों की सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी का लक्ष्य राज्य में मजबूत विकल्प के रूप में उभरना है.

चुनाव आयोग की पारदर्शी मतदान की तैयारी

इस बीच चुनाव आयोग ने केरलम विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि केरल में होने वाले चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करेंगे. उन्होंने राज्य की चुनावी मशीनरी और राजनीतिक दलों के सहयोग पर भरोसा जताया है.

सभी बूथों पर होगी 100 फीसदी वेबकास्टिंग

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी वेबकास्टिंग करने का फैसला लिया है. इससे मतदान की निगरानी रियल टाइम में की जा सकेगी. इसके अलावा वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं. 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी.

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके.

केरलम में बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा

केरलम की राजनीति पर परंपरागत रूप से दो प्रमुख गठबंधनों का दबदबा रहा है, लेकिन AAP जैसे नए दल भी अब अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं.

विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में नए दलों की सक्रियता से मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है. AAP की पहली सूची जारी होने के बाद अब राज्य में चुनावी माहौल और तेज होने की उम्मीद है.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: ढाका में खेला जाएगा निर्णायक वनडे मैच, जानें पिच और मौसम का हाल?

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में बांग्लादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान टीम वापसी करना चाहेगी। Thu, 12 Mar 2026 23:41:21 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: Middle East में महायुद्ध शुरू! | Trump | Iran America | Trump | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T22:30:25+00:00

US‑Israel‑Iran War : मोज़तबा का पहला बदला — California पर ख़तरा? | Latest Updates | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T22:30:08+00:00

Iran Attack on Strait Of Hormuz: कार्गो शिप पर हमले के बाद भारत का ईरान पर एक्शन? | India | Thailand #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T23:00:00+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: भारत में तेल या गैस की कमी नहीं #iranisraelwar #kishoreajwani #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T22:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers