Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा, शांति और सुरक्षा के लिए कूटनीति पर द‍िया जोर

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ क्षेत्र की बढ़ती गंभीर स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए भारत की शांति, स्थिरता और सुरक्षित पारगमन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि डॉ. मसूद पेजेशकियन से इलाके के गंभीर हालात पर बात की। बढ़ते तनाव और आम लोगों की जान जाने के साथ-साथ सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई। भारतीय नागरिकों की सेफ्टी और सिक्योरिटी, साथ ही सामान और एनर्जी के बिना रुकावट आने-जाने की जरूरत, भारत की टॉप प्रायोरिटी बनी हुई है।

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और स्टेबिलिटी के लिए भारत का कमिटमेंट दोहराया और बातचीत और डिप्लोमेसी की अपील की।

म‍िड‍िल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव के बीच भी भारत सभी से अपने संबंध मधुर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये बताचीत ऐसे समय हुई है जब ईरान बहुत ही संघर्ष की स्‍थ‍ित‍ि में है। इजरायल के साथ उसकी जंग अभी भी खतरनाक बनी हुई है।

आज गुरुवार को भी ईरान ने इजरायल पर म‍िसाइलों से हमला क‍िया। ईरान की ओर से इजरायल की राजधानी येरुशलम पर मिसाइलें दागी गईं।

एक मिसाइल पुराने शहर, वेस्टर्न वॉल, अल-अक्सा मस्जिद और चर्च ऑफ द होली सेपुलकर से कुछ सौ मीटर दूर गिरी। इसी कारण आज नमाज़ कुछ समय के लिए रोक दी गई।

वहीं, इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार की शाम को ईरान की ओर म‍िसाइलें दागने का दावा क‍िया।

आईडीएफ का कहना है कि रक्षा प्रणाली सक्रिय होकर इन मिसाइलों को रोकने का प्रयास कर रही है। आईडीएफ ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहने की एडवाइजरी दी है।

आईडीएफ ने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, रक्षा प्रणाली इन खतरों को रोकने के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ मिनटों में फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर प्रारंभिक निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। अलर्ट मिलने पर सुरक्षित स्थान में प्रवेश करना आवश्यक है और नए निर्देश मिलने तक वहीं रहें।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

‘यह संसद है, कैंटीन नहीं’, मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-बिस्किट खाने पर BJP नेता निशिकांत दुबे का तीखा प्रहार, लोकसभा स्पीकर को दिया नोटिस

BJP MP निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक नोटिस सौंपा। उनका आरोप है कि राहुल गांधी को मकर द्वार पर चाय और बिस्किट खाते हुए देखा गया।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: ढाका में खेला जाएगा निर्णायक वनडे मैच, जानें पिच और मौसम का हाल?

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में बांग्लादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान टीम वापसी करना चाहेगी। Thu, 12 Mar 2026 23:41:21 +0530

  Videos
See all

Monalisa Wedding Video Viral : फरहान के घर की बहू बनी मोनालिसा | Muslim | Hindu | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T22:00:53+00:00

Monalisa की मांग भरते वक्त पति से हो गई बड़ी गलती! | #monalisacontroversy #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T22:00:23+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat:CNG वाले ऑटो में घरेलू गैस भर रहे लोग #iranisraelwar #kishoreajwani #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T21:30:10+00:00

Middle East संकट के बीच समुद्र में हमला | #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T21:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers