दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बलबीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री ने सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. दीपावली का उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में पर्व एवं त्योहार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. ऐसे आयोजन आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं. उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की.
2026 में 0 रिलीज, 2027 में कार्तिक की लगेगी हैट्रिक! 4 महीने में आएंगी खटाखट 3 फिल्में, एक में बने इच्छाधारी नाग
साल 2026 कार्तिक आर्यन के 15 साल के करियर में तीसरा ऐसा साल है, जब उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई. 2012 और 2016 में भी उनकी कोई फिल्म नही आई थी. हालांकि, साल 2027 की पहली छमाही में उनकी तीन फिल्में रिलीज को पूरी तरह तैयार हैं. तीनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए कार्तिक के पास अपना टैलेंट दिखाने और बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन सफल फिल्में देने का बेहतरीन मौका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










