Responsive Scrollable Menu

बंपर डिविडेंड से इनवेस्टर्स होंगे मालामाल, प्रति शेयर 90 रुपये का डिविडेंड

Dividend Stock: ABB इलेक्ट्रिफिकेशन और ऑटोमेशन के क्षेत्र में एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर है। जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 3,558.87 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 362.30 करोड़ रुपये रहा। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है

Continue reading on the app

श्रीलंका से वॉर्मअप मैच से पहले गिल चोटिल:ट्रेनिंग में अंगूठे पर चोट लगी; ग्रासी पिच पर भी विवाद

श्रीलंका दौरे पर वॉर्मअप मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। गुरुवार को कोलंबो में नेट्स सेशन के दौरान उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर गेंद लग गई। चोट लगने के तुरंत बाद गिल को नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा। गनीमत यह रही कि चोट गंभीर नहीं थी और गिल प्रैक्टिस में लौट गए। रिपोर्ट के अनुसार नेट्स में उन्हें एक तेज गेंदबाज की बॉल लगी है। ट्रेनिंग से पहले इंडिया के टीम मैनेजमेंट ने वॉर्मअप मैच के वेन्यू पर ग्रासी पिच पर नाराजगी भी जाहिर की थी। प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें… भारत श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां उसे 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले 7 अगस्त से 3 दिनी वॉर्मअप मैच खेला जाना है। टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी। कैचिंग के दौरान भी चोट लगी गिल को एक बार फिर चोट का सामना करना पड़ा। स्लिप में कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान गेंद उनके दाएं हाथ पर लग गई, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद फिजियो ने उनके हाथ पर आइस पैक लगाया। बुमराह, दुबे और राणा चोटिल भारतीय टीम के लिए चोटों का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हैं, जिनकी जगह मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। ऑलराउंडर शिवम दुबे भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा हर्षित राणा भी बाहर हैं। वहीं, साई सुदर्शन की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। गिल का चोटों से पुराना नाता गिल पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंगूठे की चोट, 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टखने की चोट और इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान रिटायर्ड हर्ट होना उनके करियर के कुछ उदाहरण हैं। ------------------------------------- टीम इंडिया की फिटनेस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीम इंडिया का नया रूल-10 मिनट में 2km दौड़ना जरूरी; 1200 मीटर की दौड़ 5.20 मिनट में पूरी करनी होगी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने फिटनेस पैरमीटर्स को ज्यादा चैलेंजिंग बनाने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

पिछले आठ महीने में 10 खिलाड़ी चोटिल, क्या है ब्रोंको टेस्ट से टीम इंडिया की फिटनेस सुधारने का प्लान?

What is Bronco Test: टीम इंडिया में प्लेयर्स के चोटिल होने का सिलसिला थम ही नहीं रहा. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, आकाशदीप और रवींद्र जडेजा... बीते आठ महीने के भीतर 10 से ज्यादा भारतीय क्रिकेटर्स इंजर्ड हो चुके हैं. अब बीसीसीआई टीम की फिटनेस को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर है. Fri, 7 Aug 2026 11:13:41 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 8 घंटे बिल्कुल नहीं रुकने वाली बारिश? | IMD Alert | Heavy Rain | Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T05:31:27+00:00

Iran America War Update: न्यूक्लियर बम पर ईरान का बड़ा ऐलान? |Top News | Breaking News | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T05:46:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers