Responsive Scrollable Menu

एस. जयशंकर ने की इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से बात, पश्चिम एशिया के संघर्ष पर की चर्चा

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की इस दौरान दोनों देशों में पश्चिम एशिया के संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, “इंडोनेशिया के एफएम सुगियोनो से बातचीत करके खुशी हुई। पश्चिम एशिया संघर्ष पर दृष्टिकोण साझा किए। द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और जल्द ही संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।”

दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत उस समय हुई, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जो अमेरिका की संपत्तियों, क्षेत्रीय राजधानियों और पश्चिम एशिया में सहयोगी बलों को निशाना बना रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में जयशंकर ने रूस, ईरान, फ्रांस और ओमान सहित कई अन्य देशों के समकक्षों से भी बातचीत की है, क्योंकि भारत क्षेत्र में तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति के बीच संबंधित सरकारों और अन्य प्रमुख साझेदारों के संपर्क में है।

बुधवार को मंत्री जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बातचीत की थी, जिसमें पश्चिम एशिया संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा हुई।

मंत्री जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अच्छी टेलीफोन बातचीत हुई। पश्चिम एशिया संघर्ष और संबंधित कूटनीतिक प्रयासों पर हमारी जानकारी साझा की। इसके अलावा हमारे द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे का भी जायजा लिया।”

एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ (ईयू) की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के साथ भी पश्चिम एशिया संघर्ष और इसके परिणामों पर चर्चा की।

बातचीत के बाद जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “पश्चिम एशिया संघर्ष और इसके परिणामों पर ईयू एचआरवीपी काजा कल्लास के साथ उपयोगी चर्चा हुई।”

मंत्री जयशंकर ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन-नोएल बैरोट के साथ बुधवार को पश्चिम एशिया में वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जीन-नोएल बैरोट के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए आभारी हूं। इसे व्यक्तिगत रूप से जारी रखने की प्रतीक्षा है।”

भारत लगातार स्थिति को शांत करने, संयम, संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाने की वकालत कर रहा है। साथ ही क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति को प्राथमिकता दे रहा है।

मंगलवार को जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ विस्तृत टेलीफोन बातचीत की, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के नवीनतम घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ आज शाम विस्तृत बातचीत हुई। हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए।”

इसके अलावा उन्‍होंने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। साथ ही जर्मन समकक्ष जोहान वाडेफुल के साथ भी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर टेलीफोन पर विचार साझा किए।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बिहार राज्यसभा चुनाव की पांचवीं सीट के लिए NDA और महागठबंधन में खींचतान, सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों का रात्रि भोज

पटना: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। छह उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से एक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, जिसे जीतने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन (MGB) अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी रणनीति के तहत …

Continue reading on the app

  Sports

ऑटो ड्राइवर का बेटा...जो बना दुनिया का नंबर 1 गेंदबाज, जिसके जुनून के आगे थकना मना है

Mohammed Siraj son of auto-rickshaw driver: मोहम्मद सिराज का जीवन इस बात का प्रमाण है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती. एक ऑटो ड्राइवर के बेटे ने जिस तरह तंग गलियों से निकलकर आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 तक का सफर तय किया, वह हर किसी की आंखें नम कर देता है. पिता को खोने का गम हो या करियर की शुरुआती चुनौतियां, सिराज ने हर दर्द को अपनी ताकत बनाया.आज जब वो मैदान पर दहाड़ते हैं, तो उसमें उनके पिता का वो अधूरा सपना और सालों की कड़ी तपस्या साफ झलकती है. Fri, 13 Mar 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर |Iran Israel War | Khamenei | Trump |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T01:30:40+00:00

LPG Gas Crisis News: LPG का मतलब लापता गैस: Akhilesh Yadav #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T01:42:37+00:00

सुप्रीम लीडर बनने के बाद Mojtaba Khamenei का पहला बयान, कहा-'शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T01:37:44+00:00

Parliament Session News: Rahul Gandhi का बीच में क्यों रोका गया भाषण, बड़ा खुलासा! | Om Birla #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T01:37:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers