Responsive Scrollable Menu

शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं Healthy Fat से भरपूर ये टेस्टी Avocado Fries

आजकल लोग शाम की हल्की भूख में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए भी अच्छा हो। ऐसे में तले-भुने और ज्यादा ऑयली स्नैक्स की जगह हेल्दी विकल्प ढूंढना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी शाम के समय कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो एवोकाडो फ्राइज आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। एवोकाडो को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को एनर्जी देने के साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये एवोकाडो फ्राइज स्वाद में इतने अच्छे लगते हैं कि एक बार खाने के बाद आप इन्हें बार-बार बनाना चाहेंगे। खास बात यह है कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं।

एवोकाडो फ्राइज बनाने के लिए सामग्री

1 पका हुआ एवोकाडो, ½ कप मैदा या कॉर्नफ्लोर, ½ कप ब्रेड क्रम्ब्स, 1 अंडा (या शाकाहारी विकल्प के लिए 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर + पानी), ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच लहसुन पाउडर (वैकल्पिक), स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल या बेक/एयर फ्राई करने के लिए थोड़ा ऑयल स्प्रे
 

इसे भी पढ़ें: Middle East का मशहूर Dessert कुनाफा घर पर बनाएं, ये Viral Recipe इफ्तार और पार्टियों की बनेगी जान


एवोकाडो फ्राइज बनाने की विधि

सबसे पहले एवोकाडो को बीच से काटकर उसका बीज निकाल लें और छिलका हटा दें। अब इसे लंबी फ्राइज की तरह पतले स्लाइस में काट लें।
अब तीन बाउल तैयार करें। पहले बाउल में मैदा या कॉर्नफ्लोर रखें, दूसरे बाउल में फेंटा हुआ अंडा (या कॉर्नफ्लोर का घोल) और तीसरे बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स में नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और लहसुन पाउडर मिलाकर रखें।
अब एवोकाडो के स्लाइस को पहले मैदे में लपेटें, फिर अंडे या घोल में डुबोएं और आखिर में ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट कर लें।
इसके बाद आप इन्हें दो तरीकों से बना सकते हैं। अगर आप क्रिस्पी फ्राइज चाहते हैं तो हल्के गरम तेल में इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। वहीं हेल्दी ऑप्शन के लिए इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में 180°C पर 8–10 मिनट तक बेक भी किया जा सकता है।
जब फ्राइज सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें निकाल लें और अपनी पसंदीदा डिप या सॉस के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

Continue reading on the app

एयरपोर्ट ऑफ इंडिया ने निकाली 133 पदों पर भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (AAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एनएटीएस और एनएपीएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आधिकारिक …

Continue reading on the app

  Sports

हारिस रऊफ की घोर बेइज्जती! इस चर्चित लीग की नीलामी में नहीं मिला कोई खरीदार, इन खिलाड़ियों की चांदी

The Hundred 2026: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हरिस रऊफ की द हंड्रेड लीग की नीलामी में घनघोर बेइज्जती हुई है। इस नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है। हालांकि, पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक को खरीदार मिल गया। Thu, 12 Mar 2026 19:52:32 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग के लिए Online Portal शुरू! | Employee | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:25+00:00

Bhaiyaji Kahin: युवक ने SP-Congress से कहा 'आप लोग बेवकूफ बनाते है' #lpgcrisis #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:29:38+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 12 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Petrol Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:31:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:ईरान युद्ध की लड़ाई का नया मोड़..स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर लड़ाई! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers