भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का टेस्ट किया:4 हजार KM मारक क्षमता; पहले अग्नि-प्राइम और अग्नि-3 का सफल ट्रायल किया था
भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस परीक्षण की जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक, इस लॉन्च के जरिए मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स को परखा गया, जो पूरी तरह सफल रहे। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के नेतृत्व में किया गया। इससे पहले भारत ने अग्नि-प्राइम और अग्नि-3 मिसाइलों का भी सफल ट्रायल किया था। 4 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता अग्नि-4 एक टू-स्टेज, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसमें सॉलिड-फ्यूल रॉकेट मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर की दूरी तक अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
वृश्चिक राशिफल 7 अगस्त 2026:सूर्य, बुध,गुरु बड़ी तस्वीर देखने में मदद दे रहें, छोटे विवाद में न उलझें
Aaj ka Vrishchik Rashifal :हर बात का उत्तर उसी समय देना जरूरी नहीं। दिन का आनंद तभी पूरा मिलेगा जब आप आराम और जिम्मेदारी के बीच संतुलन रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan










