Responsive Scrollable Menu

EPFO: नौकरीपेशा लोग तुरंत सेव कर लें ये नंबर! WhatsApp पर दिखेगा PF का पूरा हिसाब

EPFO WhatsApp Service: EPFO ने WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने की नई सुविधा शुरू की है। अब एक नंबर पर Hi भेजकर पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी पाएं। जानिए पूरा तरीका और जरूरी सावधानियां।

Continue reading on the app

PM मोदी से मिले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव:टी-20 वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल दिखाया; परिवार के साथ दिल्ली में मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुलाकात की है। वे परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान PM ने सूर्या के बच्चों के साथ भी समय बिताया मुलाकात के दौरान सूर्या ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का गोल्ड मेडल पहना हुआ था। PM मोदी ने भी इस मेडल को हाथ में लेकर देखा। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन होने से इस साल का त्योहार और पवित्र एवं दिव्य हो गया है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बना। इससे पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 2025 में UAE में टी-20 एशिया कप भी जीता था। सूर्यकुमार ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर का लॉन्ग-ऑफ पर कैच पकड़ा था। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार ने 113 टी-20 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने 297 चौके, 179 छक्के लगाए और 58 कैच भी लिए हैं। सूर्यकुमार को 2022 और 2023 में ICC टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। वर्ल्ड कप के बाद टी-20 टीम से बाहर हुए वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी। हांलाकि 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार को कप्तानी से हटा दिया गया। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया। -------------------- सूर्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs NZ A: मैदान पर आग उगलने को तैयार बुमराह, कीवी सरजमीं पर परखेंगे फिटनेस और धार

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच में भारत ए की ओर से मैदान पर उतरेंगे. Fri, 6 Nov 2026 17:45:10 +0530

  Videos
See all

गृहयुद्ध की तैयारी, देश से गद्दारी...तख्तापलट करेंगे राहुल के अंसारी! | Irfan Ansari | Rahul | Nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T12:13:09+00:00

Moradabad Car Accident: अनियंत्रित कार ने दो बुजुर्गों को रौंदा, मचा हड़कंप | UP News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T12:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers