6,6,6,6,4,4,4,4,4,4,4... वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर में मचाया तहलका, तूफानी अर्धशतक ठोक दिलाई भारत को 10 विकेट से जीत
Aaryavir Sehwag : टीम इंडिया के लिए अपने खेल से तहलका मचाने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग में धमाल मचा दिया है. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र का बेटा आर्यवीर भी अपने पिता के नक्शे कदम पर गया है. वो भी तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है. आर्यवीर में एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मैदान पर नेपाल के खिलाफ तबाही मचा डाली है. दरअसल, भारत की अंडर-19 टीम इन दिनों एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया है.
आज यानी 6 नवंबर (शुक्रवार) को अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में इंडिया अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 42.3 ओवर में 10 विकेट पर 128 रनों पर रोक डाला. इसके बाद 19.1 ओवर में इंडिया ने बगैर कोई विकेट खोए 129 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. इस जीत में आर्यवीर सहवाग ने अहम भूमिका निभाई.
The young Indian brigade run through Nepal's batting line-up, with Arjun Rajput and Ishan Sood leading the charge! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
How quickly will the Boys in Blue get the job done? ????
Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/bvQ6vOrCJ0
आर्यवीर सहवाग ने खेली तूफानी पारी
19 साल के आर्यवीर सहवाग ने इंडिया-19 के लिए पारी की शुरुआत की. उन्होंने कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी कर डाली. इस पारी में आर्यवीर सहवाग ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया 70 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 134.62 का तूफानी स्ट्राइक रेट रखा और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई
Aaryavir Sehwag gets underneath it and sends it sailing over long-on! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/9QhEUYHYUf
पिता के नक्शे कमद पर आर्यवीर
आर्यवीर अपने पिता के नक्शे कमद पर चल रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग भी मैदान पर तूफानी पारी खेलने और चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. अब आर्यवीर भारत के लिए अंडर-19 में धमाल मचा रहे हैं. वो इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाने से सिर्फ एक पायदान नीचे हैं. अगर वो भारत के लिए बल्ले के साथ ऐसे ही घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाते रहे तो, जल्द ही टीम इंडिया में जगह बनाने लेंगे.
A milestone brought up with a six! The Sehwag signature is hard to miss! ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/kuzIO94f5x
इस मुकाबले में इंडिया अंडर-19 के लिए 18 वर्षीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने भी बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान नेपाल के बॉलर्स की 63 बॉल का सम्मान किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 चौके लगाए और उसकी मदद से 84.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 53 रनों की पारी खेली. इस मुकाबले में भारत के लिए गेंदबाजी में ईशान शूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं. वहीं टीम के लिए यशवीर गौड़ ने 3 विकेट हासिल किए हैं. काव्य पटेल और मलन चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : 'फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है...' शुभमन गिल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, दूसरे वनडे से पहले बोली बड़ी ये बात
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय की रिलीज पहले हुआ विवाद, शूटिंग की वजह से आजाद मैदान में मचा बवाल, जानें पूरा मामला
Ranveer Singh Film Pralay Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. धुरंधर के बाद रणवीर की फिल्म प्रलय को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म की इस समय शूटिंग जारी है. हाल ही में मुंबई के आजाद मैदान में फिल्म की शूटिंग के लिए मंजूरी मिली थी. लेकिन इसकी वजह से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) भड़क गया. दरअसल, शूटिंग के चलते मैदान पर होने वाले अंडर-14 और अंडर-16 इंटरस्कूल क्रिकेट मैच टालने पड़े. अब MCA ने इस फैसले पर सवाल उठाए और विरोध किया है. इस मामले में एसोसिएशन का कहना है कि जिस मैदान पर युवा क्रिकेटर अपना फ्यूचर संवारते हैं, वहां फिल्म शूटिंग को प्राथमिकता देना ठीक नहीं है.
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय की रिलीज पहले हुआ विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय के मेकर्स को मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में छह घंटे तक शूटिंग करने की परमिशन दी गई है. इस फैसले से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) भकड़ गया क्योंकि शूटिंग की वजह से अंडर-14 और अंडर-16 के इंटरस्कूल क्रिकेट मैच टल गए. इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए MCA की एपेक्स काउंसिल के सदस्य नदीम मेमन ने कहा, 'आजाद मैदान में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग हुई है. 'प्रलय' की शूटिंग के लिए यहां बड़े-बड़े सेट लगाए गए और आर्टिफिशियल घास बिछाई गई. यह कोई फिल्म शूटिंग की जगह नहीं है, बल्कि क्रिकेट का मैदान है, जहां खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने के लिए अपनी प्रतिभा को निखारते हैं. शूटिंग की वजह से हमारे चल रहे टूर्नामेंट प्रभावित हुए. इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? किसी कमर्शियल फिल्म की शूटिंग की अनुमति देकर क्रिकेट के मैदान का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.'
MCA ने उठाए सवाल
नदीम ने आगे कहा, 'स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की वजह से आजाद मैदान की खेल संस्कृति प्रभावित हो रही है. खेलों को बढ़ावा देने के बजाय विभाग मैदान की व्यावसायिक बुकिंग की अनुमति दे रहा है. हम युवा क्रिकेटरों को तैयार करने और कई अंतरराज्यीय टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की शूटिंग के कारण हमें मैच टालने पड़े. स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट इसकी अनुमति कैसे दे सकता है?'
#RanveerSingh’s #Pralay shoot has sparked controversy at Mumbai’s #AzadMaidan! ???????? Under-14 and Under-16 cricket matches were postponed, leaving the MCA reportedly fuming over the disruption.
— BollyHungama (@Bollyhungama) November 6, 2026
Should film shoots be allowed to disrupt scheduled sporting events?…
मेकर्स ने अनुमति के लिए दिए 40 हजार रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग ने मेकर्स को आजाद मैदान में शूटिंग के लिए अनुमति दी थी. इसके लिए मेकर्स ने छह घंटे की शूटिंग के लिए 40 हजार रुपए दिए थे. इसके अलावा 40 हजार रुपए की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा कराई गई थी. शूटिंग की अनुमति के साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई थीं. प्रोडक्शन टीम को क्रिकेट पिच पर गाड़ियां ले जाने और खाना बनाना जैसी चीजें करने के लिए अनुमति नहीं दी गई. इसके अलावा मेकर्स को पुलिस, ट्रैफिक विभाग और BMC से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) हासिल करने के लिए भी कहा गया.
2027 में रिलीज हो सकती है प्रलय
रणवीर सिंह की प्रलय पोस्ट-अपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, इसका डायरेक्शन जय मेहता (Jai Mehta) कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) भी अहम रोल में नजर आएंगी. इसकी कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित बताई जा रही है. जहां बड़ी तबाही के बाद लोगों को जिंदा रहने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है. फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में की जा रही है. यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










