धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता:सोना ₹3,106 घटकर ₹1.41 लाख पर आया; चांदी ₹5,437 सस्ती होकर ₹1.81 लाख/किलो बिक रही
धनतेरस पर आज सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 3,106 रुपए घटकर करीब 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं एक किलो चांदी 5,437 रुपए सस्ती होकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है। इससे एक दिन पहले सोना 1.44 लाख और चांदी 1.87 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजह सोना इस साल ₹8 हजार महंगा और चांदी ₹49 हजार सस्ती इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 8 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 49 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.41 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.81 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
सिर्फ मौजूदा अग्निवीरों पर लागू होंगे अग्निपथ स्कीम के नए नियम, आगे की भर्तियों में होंगे और बड़े बदलाव
बदली हुई अग्निपथ योजना फिलहाल केवल वर्तमान में सेवा दे रहे 3 लाख अग्निवीरों पर लागू होगी। सरकार उन अग्निवीरों के लिए योजना के प्रावधानों की दोबारा समीक्षा करेगी जो 31 दिसंबर 2026 के बाद अपना ट्रेनिंग लेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan









.jpg)
