तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत
मामल्लापुरम (तमिलनाडु), छह नवंबर तमिलनाडु के मामल्लापुरम में ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी और एक सरकारी बस से टकरा गयी, जिससे वैन में सवार तीन महिला कर्मचारियों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पय्यानूर के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब एक पर्यटक वैन कर्मचारियों को मामल्लापुरम से केलंबक्कम स्थित एक कंपनी में लेकर जा रही थी। मामल्लापुरम पुलिस के अनुसार, रास्ते में अचानक एक गाय के आ जाने से वैन चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
इसके बाद वैन पलट गई और विपरीत दिशा से आ रही सरकारी बस से टकरा गई। बस तिरुपोरूर से मामल्लापुरम की ओर जा रही थी। वैन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस और पुलिसकर्मियों ने सभी 20 घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार हो रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दीपावली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके बेटे आरिन नेने भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड खुशी के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama








.jpg)

