Responsive Scrollable Menu

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

नयी दिल्ली, छह नवंबर रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड, एवरस्टोन के साथ प्रस्तावित संयुक्त उद्यम (जेवी) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए 3,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों भागीदार रियल एस्टेट कंपनी आईआरईओ समूह में निवेश करेंगे। गुरुग्राम स्थित आईआरईओ समूह के पास दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और कुछ अन्य शहरों में रणनीतिक स्थानों पर जमीन के बड़े भूखंड हैं।

डीएलएफ पहले भी आईआरईओ समूह से गुरुग्राम में जमीन का एक बड़ा भूखंड खरीद चुकी है। डीएलएफ लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने एवरस्टोन समूह के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां ‘‘आईआरईओ प्राइवेट लिमिटेड और भारत में आईआरईओ समूह की अन्य कंपनियों में निवेश के लिए रणनीतिक सहयोग करेंगी और एक संयुक्त उद्यम (जेवी) बनाएंगी।

इन कंपनियों में आईआरईओ समूह के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कोष (आईआरईओ फंड्स) की हिस्सेदारी है जिनमें प्रतिष्ठित वैश्विक निवेशकों ने निवेश किया हुआ है।’’ डीएलएफ ने कहा कि इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत वह ‘‘जेवी में बहुलांश हिस्सेदारी के लिए करीब 3,750 करोड़ रुपये निवेश करना चाहती है। इस जेवी का आईआरईओ की भारतीय कंपनियों में आर्थिक हित होगा।’’ सिंगापुर मुख्यालय वाले एवरस्टोन की ओर से किए जाने वाले निवेश का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी सूचना के अनुसार, आईआरईओ फंड्स के साथ पक्षों द्वारा अलग से हस्ताक्षरित एक बाध्यकारी और विशिष्ट शर्त-पत्र के तहत प्रस्तावित जेवी इन कंपनियों में कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए निवेश करना चाहती है।

इसके साथ उसे शासन से जुड़े कुछ अधिकार भी मिलेंगे। आईआरईओ की भारतीय कंपनियों में जेवी का कुल आर्थिक हित करीब 40 प्रतिशत होगा, जबकि शेष हिस्सेदारी आईआरईओ फंड्स के पास रहेगी। डीएलएफ के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार त्यागी ने कहा, ‘‘इस रणनीतिक निवेश के लिए एवरस्टोन समूह के साथ साझेदारी करके हमें खुशी है।

उद्योग के मजबूत अनुभव और वैश्विक निवेश क्षमता को एक साथ लाकर हम आईआरईओ की भारतीय कंपनियों की विकास क्षमता का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं।’’ इस सौदे के अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। एवरस्टोन समूह के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर सैन ने कहा कि समूह ने डीएलएफ के साथ साझेदारी की है जिसके पास ऐसे बाजार में काम करने की असाधारण क्षमताएं हैं, जिसे वे बहुत अच्छी तरह समझते हैं। डीएलएफ बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है।

Continue reading on the app

आज से 94 साल पहले कैसी थी काशी? पुराने वीडियो में दिखे काशी विश्वनाथ मंदिर और मणिकर्णिका घाट के दुर्लभ नजारे

1930 का वाराणसी का दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जे. शिपली डिक्सन ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किए है. इसमें गंगा घाट, मणिकर्णिका घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, पुरानी गलियां, बैलगाड़ियां और ऊंट दिखाई देते हैं. वीडियो देखकर लोग 94 साल पुरानी काशी की झलक देख हैरान हैं.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs BAN: बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

wi vs ban 2nd test day 4 highlights: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. Sun, 8 Nov 2026 22:36:11 +0530

  Videos
See all

Israel New Government: इजरायल में नई सरकार बनाने की तैयारी, Netanyahu की कुर्सी खतरे में! Gadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T22:00:35+00:00

Viral Video: गाजियाबाद में फ्लैट में लगी भीषण आग #shorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T20:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers