धौलपुर की कहानी अब बड़े पर्दे पर! ब्रज भाषा में बनेगी फिल्म ‘हथकड़ी’, चंबल की संस्कृति दिखेगी दुनिया को
Dhaulpur News : राजस्थान के धौलपुर जिले की कला, संस्कृति और चंबल अंचल की अनोखी पहचान अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. ग्राम बरईपुरा स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में राजस्थानी फीचर फिल्म ‘हथकड़ी’ का विधिवत मुहूर्त पूजन किया गया. कुशवाहा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे मुख्य रूप से क्षेत्रीय ब्रज भाषा में तैयार किया जा रहा है. फिल्म के जरिए चंबल और डांग क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराएं और यहां का सामाजिक परिवेश दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की जाएगी. फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि युवाओं को शिक्षा का महत्व समझाने और गलत रास्तों से दूर रहने का संदेश भी देगी. निर्माता और मुख्य अभिनेता मनीष कुमार कुशवाहा ने बताया कि फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी बड़ा मंच दिया जाएगा. वहीं इसकी शूटिंग धौलपुर और जयपुर की खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी. निर्माण टीम का लक्ष्य जुलाई-अगस्त 2026 तक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का है.
एतिकाफ क्या है और क्यों है सुन्नत-ए-मुअक्कदा, जानें इसका महत्व, जरूरी नियम और पालन की शर्तें
Ramadan Itikaaf Importance: रमजान का महीना अब अपने अंतिम चरण यानी तीसरे अशरे में प्रवेश कर चुका है. इस दौरान मस्जिदों में इबादत और कुरान की तिलावत का माहौल देखने को मिल रहा है. सबसे महत्वपूर्ण इबादत एतिकाफ शुरू हो गई है, जिसमें मुअतकिफ दुनियावी कामों को छोड़कर मस्जिद में ठहरकर इबादत करते हैं. एतिकाफ 20वें रोजे की मगरिब से ईद के चांद तक चलता है और इसके लिए रोजा रखना जरूरी है. हदीस के अनुसार, इसे करने वाला दो हज और दो उमराह के बराबर सवाब पाता है. मस्जिदों में मुअतकिफ पूरी शिद्दत से दुआ, जिक्र और तिलावत में मशगूल हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











.jpg)






