Responsive Scrollable Menu

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

नयी दिल्ली, छह नवंबर चीनी कारोबारियों के संगठन एआईएसटीए ने सरकार से चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 31 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलोग्राम करने की मांग की है। यह मांग ऐसे समय की गई है, जब एक समिति गन्ना किसानों के असंतोष के कारणों की जांच कर रही है। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने सरकार द्वारा तय गन्ने के मूल्य को ‘‘उचित और न्यायसंगत’’ बताते हुए इसका समर्थन भी किया है।

संगठन ने 13 अक्टूबर को गठित चार सदस्यीय समिति के समक्ष एक प्रस्तुति में ये मांगें रखीं। नीति आयोग के पूर्व सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता वाली यह समिति मुख्य रूप से कर्नाटक और महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए बनाई गई है। समिति ने चार नवंबर को बेंगलुरु और उसके बाद पुणे में गन्ना किसानों से मुलाकात की।

एआईएसटीए का एक प्रतिनिधिमंडल पुणे में हुई बैठक में शामिल हुआ। एआईएसटीए के चेयरमैन प्रफुल विठलानी ने कहा कि चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य फरवरी 2019 से नहीं बदला है। इसे कम से कम 4,200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए, ताकि चीनी मिलें अपनी उत्पादन लागत से कम कीमत पर चीनी न बेचें।

सरकार ने पांच मई को 2026-27 के चीनी सत्र (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 365 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। यह मूल्य 10.25 प्रतिशत की मूल चीनी ‘रिकवरी दर’ से जुड़ा है। विठलानी ने कहा कि उस समय संबंधित पक्षों ने इस मूल्य को व्यापक रूप से स्वीकार किया था।

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘हमें इस समय उसी मुद्दे पर आंदोलन करने का कोई कारण नजर नहीं आता।’’ एआईएसटीए ने साथ ही कहा कि भारत में गन्ने की कीमतें दुनिया में सबसे अधिक कीमतों में शामिल हैं। संगठन ने समिति से गुजरात में इस्तेमाल की जा रही भुगतान व्यवस्था का अध्ययन करने का आग्रह किया। इसके प्रस्तावित दो स्तरीय मॉडल के तहत किसान यह विकल्प चुन सकते हैं कि गन्ने की आपूर्ति के सात से 14 दिन के भीतर उन्हें पूरा एफआरपी मिल जाए या तीन किस्तों में भुगतान स्वीकार करने पर एफआरपी के साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि मिले।

उद्योग ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के सरकार के कार्यक्रम के तहत एथनॉल आसवन संयंत्र बनाने के प्राप्त किए गए कर्ज के मामले में भी राहत मांगी है। एआईएसटीए ने कहा कि खराब मौसम के कारण चालू और अगले चीनी सत्र में अतिरिक्त ‘सुक्रोज’ की उपलब्धता सीमित रहने की आशंका है। इससे एथनॉल का उत्पादन घटेगा और मिलों के लिए कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा।

संगठन ने प्रभावित चीनी आधारित एथनॉल परियोजनाओं के लिए मूलधन और ब्याज के भुगतान पर दो साल की रोक लगाने की मांग की है। साथ ही, उसने कहा है कि इस अवधि में कर्ज को फंसे कर्ज में बदलने से रोकने के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करे।

Continue reading on the app

MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश में ₹63,296 करोड़ से 1,398 किमी के 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की तैयारी। मोहन यादव सरकार ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर बनाने को मंजूरी दी।

Continue reading on the app

  Sports

'20-30 रन कम रह गए...', पाकिस्तान से हार पर बोले भारतीय कप्तान, अर्जुन की तारीफ में पढ़े कसीदे

india under 19 captain lakshya raichandani statement: भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक समय पाकिस्तान की टीम 60 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का अच्छा मौका था. लेकिन गेंदबाज उस स्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा सके. Sun, 8 Nov 2026 21:45:13 +0530

  Videos
See all

Saeed Ansari: CM योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार #dangal #sayeedansari #bjp #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T19:41:04+00:00

Saeed Ansari: SP प्रवक्ता ने सरकार पर लगाए कई आरोप #dangal #sayeedansari #bjp #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T19:39:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers