Responsive Scrollable Menu

एयरलाइंस को बड़ी राहत! IndiGo- Air India के खिलाफ 'बाजार वर्चस्व' के दुरुपयोग की शिकायत खारिज, CCI ने दी क्लीन चिट

भारतीय विमानन क्षेत्र की दो सबसे बड़ी कंपनियों, इंडिगो (InterGlobe Aviation) और एयर इंडिया, को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से बड़ी राहत मिली है। आयोग ने उन शिकायतों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें इन एयरलाइंस पर बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने और टिकट कैंसिलेशन (रद्दीकरण) के नाम पर यात्रियों से अत्यधिक शुल्क वसूलने के आरोप लगाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: US Permanently Close Peshawar Consulate | अमेरिका ने पेशावर वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, रणनीतिक गलियारे में बदली कूटनीति

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दोनों एयरलाइन कंपनियां टिकट रद्द करने पर अत्यधिक शुल्क लेती हैं और सेवाओं की बिक्री में मनमाने नियम एवं कीमतें लागू करती हैं। शिकायत में कहा गया था कि इंटरग्लोब एविएशन की एयरलाइन इंडिगो के पास घरेलू विमानन बाजार में 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है जबकि एयर इंडिया की हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत है। शिकायत के मुताबिक, दोनों कंपनियों की संयुक्त हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत होने के कारण बाजार में वर्चस्व और प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार से जुड़ी आशंकाएं जताई गई थी।

इसे भी पढ़ें: Farooq Abdullah पर हमले से गरमाई सियासत, Parliament में Kharge-Nadda के बीच तीखी बहस

हालांकि, मामले की जांच के बाद आयोग ने कहा कि उपलब्ध जानकारी से प्रतिस्पर्धा कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। सीसीआई ने कहा कि टिकट के पैसे लौटाने और टिकट रद्द करने की व्यवस्था मौजूद है और यात्रियों के पास अधिक रिफंड की पात्रता वाली टिकट श्रेणी चुनने का विकल्प भी होता है। इसके अलावा रिफंड और रद्दीकरण से जुड़े नियम यात्रियों को पहले से बताए जाते हैं और सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होते हैं।

आयोग ने आदेश में कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा तीन और चार के उल्लंघन का कोई प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता, इसलिए शिकायत को धारा 26(2) के तहत बंद किया जाता है। धारा तीन और चार क्रमशः प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौतों और बाजार में दबदबे के दुरुपयोग से संबंधित हैं।

Continue reading on the app

UPSC Combined Medical Services CMS Online Form 2026

UPSC CMS Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: MBBS Job Short Information : Union Public Service Commission, UPSC has released the notification for the post of Combined Medical Service CMS Examination 2026. This recruitment has been issued for 1385 posts. Online applying process for UPSC Combined Medical Services CMS Recruitment 2026 has started from ...

The post UPSC Combined Medical Services CMS Online Form 2026 appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

  Sports

3 साल में 3 ICC ट्रॉफी, अब आगे क्‍या? जय शाह ने बताया टीम इंडिया का प्‍लान

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए CNBC-TV18 के'इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स' (IBLA) में सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने अपना यह पुरस्कार देश के सभी एथलीटों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को समर्पित किया. जय शाह ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह एक समय विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा था, आज वही स्थान भारत ने हासिल कर लिया है. उन्होंने साल 2019 से 2026 तक बीसीसीआई (BCCI) सचिव के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि भारतीय टीम ने इस दौरान कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं, जिनमें 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत प्रमुख है. आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने हालिया विश्व कप की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए और 7.2 मिलियन 'कनकरेंट व्यूज' का नया इतिहास बना.आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए CNBC-TV18 के'इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स' (IBLA) में सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने अपना यह पुरस्कार देश के सभी एथलीटों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को समर्पित किया. जय शाह ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह एक समय विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा था, आज वही स्थान भारत ने हासिल कर लिया है. उन्होंने साल 2019 से 2026 तक बीसीसीआई (BCCI) सचिव के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि भारतीय टीम ने इस दौरान कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं, जिनमें 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत प्रमुख है. आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने हालिया विश्व कप की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए और 7.2 मिलियन 'कनकरेंट व्यूज' का नया इतिहास बना. Sat, 14 Mar 2026 22:05:26 +0530

  Videos
See all

Monalisa की शादी पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का चौंकाने वाला बयान #monalisa #viralvideo #viralwedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:32:21+00:00

News Ki Pathshala : ईरान ने तेल-गैस को लेकर बड़ी बात कह दी ! Top News | Hindi News | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:45:22+00:00

Middle East में तनाव! ईरान ने छोड़ी मिसाइलों की नई खेप #middleeast #shorts #viralnews #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:32:58+00:00

पैसों के लेनदेन विवाद में दुकान के बाहर आगजनी #sonipat #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T16:33:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers