यह पेड़ है सेहत का खजाना! इसके फल के तेल में भरे हैं औषधीय गुण, एक्सपर्ट से जानें फायदे
खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ संतोष मौर्य लोकल 18 को बताते हैं कि महुआ औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है. महुआ के बीज से निकला तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह रूखी त्वचा को नरम बनाता है और खुजली में राहत देता है. फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या में भी इसे असरदार माना जाता है. चेहरे पर हल्की मालिश के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता हैं. नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा साफ दिखाई देता है. महुआ के बीज का तेल चेहरे की चमक बढ़ाने, रूखी त्वचा को ठीक करने और चर्म रोग में राहत देता है. यही वजह है कि आज भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की जगह गांवों में लोग इस प्राकृतिक तेल को प्राथमिकता देते हैं. महुआ तेल का उपयोग सिर्फ स्किन तक सीमित नहीं है, इसे जोड़ों के दर्द और गठिया में भी लगाया जाता है. गांवों में लोग इसे हल्का गर्म करके मालिश करते हैं. इससे दर्द में आराम मिलता है और शरीर को सुकून मिलता है.
World Kidney Day 2026: किडनी को रखना है स्वस्थ तो डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 हेल्दी आदतें
How to keep kidney Healthy: किडनी शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है. ये शरीर से टॉक्सिन पदार्थों, यूरिया, क्रिएटिनिन को बाहर निकाल कर रक्त को साफ करती है. आपको पेट, कमर के आसपास दर्द हो, पेशाब में जलन या कोई अन्य समस्या नजर आए तो किडनी संबंधित कोई समस्या हो सकती है. ऐसे में आज 'वर्ल्ड किडनी डे 2026' पर जानें किडनी को हेल्दी रखने वाले टिप्स के बारे में ताकि गुर्दे अपना कार्य सही से करते रहें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















