Pali News: पाली के इन 7 अस्पतालों में बदली व्यवस्था, CBC से HIV तक की जांच रिपोर्ट 2 घंटे में मिलेगी
Pali Government Hospital New Facility: पाली जिले में मरीजों को अब पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल पर जिले के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में नई व्यवस्था शुरू की गई है. इसके तहत मरीजों को सैंपल देने के अधिकतम 2 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी. सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के अनुसार, इसका उद्देश्य इलाज की प्रक्रिया को तेज करना और मरीजों को उसी दिन रिपोर्ट के आधार पर उपचार उपलब्ध कराना है. इस व्यवस्था से मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. हीमोग्लोबिन, सीबीसी, ब्लड शुगर, मलेरिया, एचआईवी, यूरिन और कई अन्य जरूरी जांचों की रिपोर्ट निर्धारित समय में मिलेगी.
दीपावली पर सपने में दिखें ये 4 चीजें तो समझें बदलने वाली है किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से चमक सकता है भाग्य
दीपावली का त्योहार सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, दिवाली से जुड़ी कुछ चीजें सपने में दिखाई देना शुभ संकेत हो सकता है. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के मुताबिक, सपने में जलता दीपक, माता लक्ष्मी की पूजा, उल्लू और आतिशबाजी करते हुए देखना सौभाग्य, धन लाभ और करियर में तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. जानिए इन चार सपनों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










