अमेरिकी शेयर बाजार में 1 दिन में 285 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार, निवेशकों से कहा- घबराएं नहीं
US Stock Market: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में एक ही दिन में करीब 285 लाख करोड़ रुपये की रकम डूब गई. बाजार में आई इस भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नुकसान के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. ट्रंप का कहना है कि मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद बाजार में यह गिरावट आई है. हालांकि, उन्होंने निवेशकों से घबराने के बजाय भरोसा बनाए रखने की अपील की और कहा कि बाजार जल्द ही पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटेगा.
अमेरिका में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने बाजार में गिरावट के लिए हाल ही में हुए मिडटर्म चुनावों के नतीजों को जिम्मेदार बताया. ट्रंप ने कहा कि यह नुकसान रिपब्लिकन पार्टी की वजह से नहीं, बल्कि डेमोक्रेट्स की जीत के कारण हुआ है. हालांकि, उन्होंने निवेशकों से घबराने के बजाय धैर्य रखने की अपील की और भरोसा जताया कि शेयर बाजार जल्द ही पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में लौटेगा.
“The Stock Market suffered one of the Worst Days in History based on the results of the Election. Such a sad thing to watch! It took so much work to get us to a level that no one has ever seen before, and then this. Your 401(k)s have, therefore, dropped. Remember, it wasn’t… pic.twitter.com/iIAXvPqqMv
— The White House (@WhiteHouse) November 5, 2026
ट्रंप ने बताए इतिहास के सबसे खराब दिन
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि शेयर बाजार को इतिहास के सबसे खराब दिनों में से एक का सामना करना पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि बाजार में गिरावट के कारण लोगों की रिटायरमेंट सेविंग्स पर भी असर पड़ा है. अमेरिका में 401(k) रिटायरमेंट खातों में जमा रकम का मूल्य भी शेयर बाजार की चाल से प्रभावित होता है.
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई. टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. नैस्डैक 5.52 फीसदी गिरकर 24,315 अंक पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 में 4.36 फीसदी और डाउ जोन्स में 3.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
2.9 ट्रिलियन डॉलर कीमत में कमी
इस गिरावट के चलते S&P 500 में शामिल कंपनियों की कुल बाजार कीमत में करीब 2.9 ट्रिलियन डॉलर की कमी आई, जबकि नैस्डैक में लिस्टेड कंपनियों को लगभग 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.
AI कंपनियों को लेकर निवेशकों की चिंता
बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों को लेकर निवेशकों की चिंता भी रही. दरअसल, मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद निवेशकों को आशंका है कि पार्टी डेटा सेंटर बनाने और AI के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर सख्त नियम लागू कर सकती है. इससे टेक्नोलॉजी कंपनियों के कारोबार और भविष्य की योजनाओं पर असर पड़ सकता है.
फिर साथ दिखे CM विजय-तृषा कृष्णन, साथ में खिंचवाई फोटो, थलापति की मां शोभा भी रहीं मौजूद, किसकी शादी में दिखा कपल?
CM Vijay-Trisha Attend Wedding Reception In Chennai: विजय और तृषा कृष्णन एक बार फिर अपनी साथ में मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों गुरुवार (5 नवंबर) को चेन्नई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. इस समारोह में विजय की मां शोभा चंद्रशेखर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद थे. दोनों के वीडियो अब वायरल हो रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








.jpg)

