मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच PM मोदी को आया इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन, इन मुद्दों पर हुई बात
मध्य पूर्व में अभी भी तनाव बना हुआ है. इस बीच पीएम मोदी को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार (6 अगस्त) को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं और भारत-इजरायल द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की.
PMO के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया. बयान में कहा गया, "PM नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया. दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए."
Prime Minister Narendra Modi received a telephone call from Prime Minister of Israel, Benjamin Netanyahu today. The two leaders reviewed sustained progress in India-Israel Special Strategic Partnership and reaffirmed their commitment to further strengthening the bilateral… pic.twitter.com/a3s0REorPo
— IANS (@ians_india) August 6, 2026
मिडिल ईस्ट पिछले पांच महीने से जारी संघर्ष
बता दें कि पश्चिम एशिया में संघर्ष पांच महीने से अधिक समय से जारी है और इसका कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा है. ईरान ने गुरुवार को कहा कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जलमार्ग को लेकर ओमान के साथ एक समझौते का मसौदा तैयार करने के अंतिम चरण में है.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ओमान के साथ समझौते का मसौदा हस्ताक्षर के लिए तैयार है, जबकि अमेरिका का कहना है कि जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समझौता 'जल्द ही' होने वाला है.
मीडिया रिपोर्ट में बघाई के हवाले से कहा गया, "दोनों पक्षों द्वारा परिकल्पित मार्ग के भौगोलिक निर्देशांक पर सहमति बन गई है और यदि कुछ तीसरे पक्ष इस प्रक्रिया में बाधा नहीं डालते हैं, तो मुख्य बातों और सहमति के बिंदुओं वाला दोनों देशों का संयुक्त बयान भी अंतिम समीक्षा और मसौदा तैयार करने के चरण में है."
उन्होंने कहा, "अमेरिका की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य को असुरक्षित बनाने वाले कारण अभी भी मौजूद हैं, खासकर ईरान और उसके हितों के खिलाफ नौसैनिक घेराबंदी और अन्य आक्रामक व धमकी भरे कदम."
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इतने रन बनाते ही जो रूट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे शुभमन गिल, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. टीम इंडिया ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जिसमें से एक रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल 159 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में गिल इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ देंगे.
इस WTC चक्र में जो रूट ने बनाए हैं अब तक सबसे ज्यादा रन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टॉप पर मौजूद हैं. उन्होंने 13 मैचों की 25 पारियों में 48.17 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 1108 रन बना लिए हैं. वहीं शुभमन गिल ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 8 मैच खेलते हुए 79.16 के औसत से कुल 950 रन बनाए हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल के बल्ले से एक बड़ी पारी आती है और वह 159 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह जो रूट को पछाड़कर WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. गिल को रूट से आगे निकलना है, तो उन्हें पहली पारी में यह कारनामा करना होगा, क्योंकि फिर 18 अगस्त से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी. ऐसे में रूट एक अच्छी पारी खेलकर और भी आगे निकल सकते हैं.
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट के बाद इंग्लैंड के ही सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं. ब्रूक ने इस WTC में अब तक 13 मैचों में 44 के औसत से कुल 1056 रन बनाए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर शुभमन गिल काबिज हैं. जबकि इंग्लैंड के बेन डकेट इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 13 मैचों में 36.40 के औसत से कुल 910 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 8 मैचों में कुल 853 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









