Responsive Scrollable Menu

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की:लाल चंदेरी साड़ी में दिखीं एक्ट्रेस; सहवाग-युवराज समेत कई स्टार्स पहुंचे

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। किसी बड़े ताम-झाम की बजाय इस शादी में सादगी वाला माहौल नजर आया। कृतिका और गौरव ने पारंपरिक बड़ी शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। मां की गिफ्ट की हुई लाल चंदेरी साड़ी पहनी शादी के मौके पर कृतिका कामरा लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खास बात यह है कि यह साड़ी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी। इसे कृतिका के अपने ब्रांड 'सिन्नाबार' ने तैयार किया है, जो पारंपरिक चंदेरी कला को बचाने और महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का काम करता है। वहीं, गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जो शाम के माहौल से मेल खा रहा था। क्रिकेट और बॉलीवुड शामिल हुए शादी के बाद घर की छत (टेरेस) पर एक आफ्टर-पार्टी रखी गई। इसमें क्रिकेट जगत से वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह पहुंचे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा और पूजा गौर जैसे सितारे शामिल हुए। अपनों के बीच नया चैप्टर शुरू करना खुशी की बात अपनी शादी को लेकर गौरव और कृतिका ने कहा, 'हम हमेशा से मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय मुंबई में अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर पा रहे हैं।'

Continue reading on the app

लड़की को हुई अजीबोगरीब बीमारी, खड़े रहकर खा पाती थी खाना, बैठते ही हो जाती थी उल्टी, अब बदल गई जिंदगी!

26 साल की एलिस बैनयार्ड, डोवर में रहती हैं और एक केयर वर्कर के रूप में कम करती हैं. उन्हें बेहद दुर्लभ कंडीशन थी, जिसका नाम था टाइप वन एकालेशिया.

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ समेत इन 3 दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI देगी इतना पैसा

BCCI Lifetime Achievement Award: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के 3 दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने का ऐलान किया है. इसमें पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है. Sat, 14 Mar 2026 13:26:25 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar | Helipad पर सांड़… पुलिस वाले मुस्कुराए | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:12:38+00:00

Hormuz Strait संकट के बीच America की बड़ी तैयारी | #viralnews #viralvideo #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:11:25+00:00

Viral Video | संविदा कर्मचारी ने पार की हद,इंस्पेक्टर पर बरसाए जूते | #viralshorts | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:10:18+00:00

Mathura में शादी बनी रणभूमि | #viralnews #viralvideo #shorts #mathura #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers