Upcoming Bike: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानें खासियतें
Upcoming Bike: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है और यह कंपनी की सबसे चर्चित आगामी मोटरसाइकिलों में से एक बन चुकी है। भारत के साथ-साथ यूरोप में भी इस एडवेंचर बाइक के कई प्रोटोटाइप टेस्टिंग के दौरान देखे जा चुके हैं। अब यूके के लेस्टरशायर स्थित रॉयल एनफील्ड टेक्नोलॉजी सेंटर के पास इसका एक नया टेस्ट मॉडल नजर आया है, जो पहले की तुलना में काफी हद तक प्रोडक्शन-रेडी दिखाई देता है।
प्रोडक्शन-रेडी डिजाइन की झलक
हालिया स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि Himalayan 750 का डिजाइन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बाइक के फ्रंट में गोल एलईडी हेडलाइट, सेमी-फेयरिंग और बड़ा विंडशील्ड देखने को मिलता है, जो लंबी दूरी की राइडिंग के लिए बेहतर विंड प्रोटेक्शन देगा।
इसके अलावा बाइक में फ्रंट व्हील पर डुअल डिस्क ब्रेक, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट, वायर-स्पोक व्हील्स और राउंड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एलिमेंट्स भी दिखाई दिए हैं। इन फीचर्स से साफ है कि कंपनी इसे एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में दमदार विकल्प के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है।
नया 750cc इंजन मिलेगा
रॉयल एनफील्ड पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वह EICMA 2026 में अपने नए 750cc प्लेटफॉर्म को पेश करेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Royal Enfield Himalayan 750 से भी इसी साल नवंबर में आधिकारिक तौर पर पर्दा उठ सकता है।
नई Himalayan 750 में कंपनी का नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। माना जा रहा है कि यह इंजन मौजूदा 649cc पैरेलल-ट्विन यूनिट का बड़ा और अधिक शक्तिशाली संस्करण होगा, जो बेहतर प्रदर्शन और हाईवे टूरिंग क्षमता प्रदान करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके पावर और टॉर्क के आधिकारिक आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है।
(मंजू कुमारी)
Price Hike: केटीएम की स्पोर्ट्स बाइक 390 ड्यूक हुई महंगी, जानें कीमतों कितनी बढ़ोतरी?
Price Hike: केटीएम इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय 390 Duke रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने 390 Duke (350cc) और 390 Duke R (399cc) दोनों मॉडल महंगे कर दिए हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। कीमत में बदलाव के बाद 390 Duke (350cc) की कीमत 2.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। यह वेरिएंट 7 हजार रुपये महंगा हुआ है।
इतनी बढ़ी कीमत
कीमत में बदलाव के बाद KTM 390 Duke (350cc) की एक्स-शोरूम कीमत 2.84 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 2.77 लाख रुपये थी। यानी इस वेरिएंट पर 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं, KTM 390 Duke R (399cc) अब 3.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी। पहले इसकी कीमत 3.39 लाख रुपये थी, यानी इस मॉडल की कीमत में 6,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
दूसरी बार बढ़ी 390 Duke R की कीमत
यह साल 2026 में 399cc 390 Duke R की कीमत में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले अप्रैल 2026 में GST 2.0 लागू होने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत में 40,000 रुपये से अधिक का इजाफा किया था।
GST बदलाव का असर
GST 2.0 के तहत 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर टैक्स बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया। इसी वजह से KTM ने कम टैक्स स्लैब का लाभ देने के लिए 350cc 390 Duke और 390 Adventure के नए वर्जन पेश किए। वहीं, पुराने 399cc मॉडल को नया नाम 390 Duke R दिया गया।
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों मोटरसाइकिलों के बीच सबसे बड़ा अंतर इंजन का है।
390 Duke (350cc) में 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 41 bhp की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
390 Duke R (399cc) में 399cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 45 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
फीचर्स
फीचर्स के मामले में दोनों बाइक्स लगभग एक जैसी हैं। इनमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रेन, स्ट्रीट और ट्रैक राइडिंग मोड, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









