Responsive Scrollable Menu

माइनॉरिटी कम्युनिटी के लिए खुशखबरी, धंधा बढ़ाने के लिए गुजरात सरकार दे रही है सस्ता लोन, ऐसे करें अप्लाई

गुजरात सरकार के सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट के तहत आने वाला गुजरात माइनॉरिटी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GMFDC) राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक बेहतरीन योजना चला रहा है. इस योजना का नाम 'टर्म लोन स्कीम' है. इसका मुख्य मकसद उन लोगों की मदद करना है जो अपना खुद का छोटा या बड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से पीछे रह जाते हैं. इस स्कीम के जरिए सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें.

इस स्कीम के तहत खेती से जुड़े काम, पशुपालन, मछली पालन, छोटे लेवल के टेक्निकल काम, किराने की दुकान, कपड़े की दुकान, साइबर कैफे और ब्यूटी पार्लर जैसे बिजनेस के लिए मोटा लोन दिया जाता है. इसके अलावा जो लोग ट्रांसपोर्ट सेक्टर में जाना चाहते हैं या कोई छोटा हुनर रखते हैं, उन्हें भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है.

लोन की रकम और ब्याज की दरें

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी ब्याज दरें और लोन की लिमिट है. लाभार्थी 1 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. ब्याज की बात करें तो जिनकी सालाना इनकम 1 लाख 20 हजार रुपये तक है, उन्हें सिर्फ 6 पर्सेंट सालाना ब्याज देना होगा. वहीं, जिन परिवारों की इनकम 1 लाख 20 हजार से 8 लाख रुपये के बीच है, उनमें पुरुषों के लिए ब्याज दर 8 पर्सेंट और महिलाओं के लिए 6 पर्सेंट रखी गई है. यह ब्याज दर बाजार के मुकाबले काफी कम है, जिससे छोटे कारोबारियों पर बोझ नहीं पड़ता.

किसे मिलेगा इस योजना का फायदा?

इस स्कीम का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. सबसे पहली शर्त यह है कि आवेदक गुजरात का रहने वाला होना चाहिए. वह मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी या यहूदी समुदाय से ताल्लुक रखता हो. इसके अलावा सिंधी, मराठी और उर्दू बोलने वाले भाषाई अल्पसंख्यक भी इसके पात्र हैं. आवेदक की उम्र 21 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए. एक जरूरी बात यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पहले कभी इस कॉर्पोरेशन या किसी दूसरी सरकारी संस्था से लोन न लिया हो.

इनकम से जुड़ी जरूरी शर्तें

सरकार ने इस स्कीम के लिए इनकम का एक दायरा तय किया है. ग्रामीण इलाकों के लिए परिवार की सालाना इनकम 98 हजार रुपये और शहरी इलाकों के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये होनी चाहिए. हालांकि, अगर किसी की इनकम इससे ज्यादा है लेकिन 8 लाख रुपये से कम है, तो वे भी अप्लाई कर सकते हैं, बस उनके लिए ब्याज की दरें थोड़ी अलग होंगी.

लोन चुकाने का क्या है तरीका

लोन मिलने के बाद इसे चुकाना भी काफी आसान है. लाभार्थियों को यह पैसा 60 बराबर किस्तों में चुकाना होता है. यानी आपको पूरा पैसा वापस करने के लिए 5 साल का समय दिया जाता है. इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं. इससे छोटे दुकानदारों और बिजनेस करने वालों को हर महीने बड़ी रकम चुकाने की टेंशन नहीं रहती.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

अगर आप इस स्कीम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी कागज होने चाहिए. इनमें पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी), पते का सबूत, उम्र का सर्टिफिकेट, माइनॉरिटी कम्युनिटी सर्टिफिकेट और इनकम सर्टिफिकेट शामिल हैं. इसके अलावा आपको अपने बिजनेस का एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी देना होगा कि आप कौन सा काम करना चाहते हैं. बैंक पासबुक और पढ़ाई के सर्टिफिकेट भी साथ रखने होंगे.

ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

इस स्कीम के लिए आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है. सबसे पहले आपको GMFDC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां आपको नए यूजर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी मिलेगी.

इसके बाद लॉगिन करके 'टर्म लोन स्कीम' को चुनें और अपनी सारी पर्सनल और बिजनेस डिटेल्स भरें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें. सबमिट करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप बाद में अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है, तो आप सरकार के हेल्पलाइन नंबर 079-23253843 पर कॉल कर सकते हैं या उनकी ईमेल आईडी पर अपनी समस्या भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात सरकार ने 1185 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, इन छह जिलों के विकास को मिलेगी नई स्पीड

 

Continue reading on the app

Vande Bharat: युद्ध की आग, रसोई पर मार! सिलेंडर की किल्लत को लेकर गरमाई सियासत, आखिर कब सुधरेंगे हालात?

Vande Bharat: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश ने गैस के भंडारों पर ऐसा ग्रहण लगाया किन्याय के गलियारों और आस्था के केंद्र हर जगह किल्लत दिखना शुरू हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बंधन में बंधे क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर... युवराज-सहवाग सहित सितारों का लगा जमावड़ा, युवी के बच्चों को देख चहक उठे आशीष नेहरा

Gaurav Kapur marry with Kritika Kamra: क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और अभिनेत्री कृतिका कामरा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर बुधवार को एक निजी समारोह में इस जोड़े ने शादी रचाई. इस खास मौके पर कृतिका 'सिंदूरी लाल' चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव ने राघवेंद्र राठौर का डिजाइन किया हुआ बंदगला पहना था. इस सादगी भरे विवाह समारोह में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मलाइका अरोड़ा जैसी खेल व मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. Wed, 11 Mar 2026 23:37:37 +0530

  Videos
See all

The US said it's eliminated 16 mine-laying boats in the Strait of Hormuz. #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:00:59+00:00

Operation Epic Fury: Iran पर भयंकर हमला, क्या शुरू हो गया World War 3? | Donald Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:01:01+00:00

जमीन के लिए दबंगों ने महिला को पीटा #ViralVideo #CCTVViral #CrimeNews #LandDispute #WomanAssaulted #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T20:30:00+00:00

How cyber warfare is shaping the US-Israel conflict with Iran | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers