Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु से ऑटो में पहुंचे बिहार... छठ पर्व से पहले चार युवकों की दिलेरी वायरल, दुनिया कर रही सलाम

बेंगलुरु से बिहार के मोतिहारी तक ऑटो से सफर करने वाले चार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. दिन-रात लगातार गाड़ी चलाते हुए ये लोग अरेराज स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर पहुंच चुके हैं. छठी मई की कृपा और अपने मजबूत हौसले के दम पर हजारों किलोमीटर की यह खतरनाक और रोमांचक रोड ट्रिप पूरी कर उन्होंने अनोखा इतिहास रच दिया है.

Continue reading on the app

सीतापुर में गोविंदा के डांस पर झूमे हजारों दर्शक:‘यूपी वाला ठुमका’ और ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरके युवा

सीतापुर के बिसवां में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने अपने डांस से जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह को यादगार बना दिया। महमूदाबाद रोड स्थित पुराना जनता भट्ठा परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में गोविंदा ने अपनी फिल्मों के सुपरहिट गीतों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। ‘यूपी वाला ठुमका’ पर झूम उठे युवा गोविंदा ने जैसे ही ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ गाने पर अपने खास अंदाज में डांस शुरू किया, पंडाल में मौजूद युवा झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘सोना कितना सोना है’, ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’ और ‘जाड़े में बलमा प्यारा लगे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से गोविंदा की प्रस्तुति का वीडियो बनाते नजर आए। पांच दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरिंजय चौधरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा का गुरुवार को समापन हुआ। यह पदयात्रा 31 अक्टूबर को कंदुनी स्थित जय जावेद स्टेडियम से शुरू हुई थी। इस दौरान अरिंजय चौधरी ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। पदयात्रा में विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पुलिस बल रहा तैनात समापन समारोह में समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी और फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

Continue reading on the app

  Sports

40 करोड़ दो वरना ऑक्शन में जाएंगे... आईपीएल नीलामी से पहले खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीमों की टेंशन

40 Crore retention demand: आईपीएल के अगले मेगा ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो और रिटेंशन को लेकर टीमों की राह कठिन दिख रही है. कई टॉप खिलाड़ियों ने रिटेन होने के लिए 40 करोड़ की भारी-भरकम फीस की मांग रखी है. श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के ऑक्शन में जाकर बड़ी रकम हासिल करने के बाद अन्य खिलाड़ी भी खुले बाजार का रुख कर सकते हैं. 150 करोड़ पर्स होने की संभावना से यह मांग पूरी होना असंभव तो नहीं, लेकिन टीमों के बजट का बड़ा हिस्सा दांव पर लग जाएगा. Thu, 5 Nov 2026 23:48:55 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: चुनाव हारकर Trump ने ले लिया जंग खत्म करने का बड़ा फैसला | US Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T19:30:37+00:00

ब्राजील में होटल की खिड़की से हुआ दर्दनाक हादसा | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T19:40:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers