दिल्ली में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार ने जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें।
भोजपुरी-हरियाणवी को टक्कर दे रहा मराठी गाना, 'आहो आइका ना' बना नया डांस एंथम
नई दिल्ली: भारतीय शादियों और त्योहारों में हिंदी के अलावा भोजपुरी, हरियाणवी खूब बजते हैं. अब मराठी गानों का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में एक नया मराठी रोमांटिक गाना ‘आहो आइका ना’ रिलीज हुआ. इस गाने को मशहूर गायिका वैशाली सामंत ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल मंदार चोलकर ने लिखे हैं. रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. वीडियो में फ्लर्ट, रोमांस और ग्लैमर का तड़का लगाया गया है, जिसके दमदार बीट्स लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं. इससे पहले 2025 में ईशा मालवीय के मराठी डेब्यू गाने 'शेकी' को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. अब ‘आहो आइका ना’ में क्रेटेक्स, वैशाली सामंत और कोमल राऊत जैसे कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे हैं. यह गाना शादियों के सीजन के लिए एक परफेक्ट डांस नंबर साबित हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News18















