Responsive Scrollable Menu

काले पड़ गए हैं घर के स्विच बोर्ड? महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं, दिवाली से पहले इन घरेलू चीजों से चमकाएं

Tricks and Tips: घर की सफाई के दौरान अक्सर लोग स्विच बोर्ड की तरफ ध्यान देना भूल जाते हैं. उसे साफ करने के लिए बेहतर तरीका लेकर आये है. सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस, टूथपेस्ट, शैंपू, ईनो को एक साथ मिला ले. उसके बाद गंदे स्विच बोर्ड पर सही तरीके से उसे पेस्ट को ब्रश के माध्यम से लगा दें.

Continue reading on the app

तिलक वर्मा ने किया ऋषभ पंत को रिप्लेस, न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया-ए की स्क्वॉड के साथ जुड़े बुमराह और जडेजा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमें लिंकन में आमने-सामने होंगी. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण इस मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. पंत के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उनकी जगह स्क्वाड में शामिल किया है. इससे पहले पंत शुरुआती 2 मैचों से भी बाहर हो गए थे. हालांकि, टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि सीनियर स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आगामी मुख्य टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से इस तीसरे मैच के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं. 

साइड स्ट्रेन के कारण रिहैब कर रहे हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत की चोट को लेकर आ रही रिपोर्ट्स ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ दी है. वे इस समय बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में डॉक्टरों की देखरेख में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. पंत का इस आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर होना इस बात का संकेत दे रहा है कि वो अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, जिसके बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैचों की मुख्य टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर बड़ा सस्पेंस पैदा हो गया है, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

तिलक वर्मा ने पंत की ली जगह, बुमराह-जडेजा बढ़ाएंगे टीम की ताकत

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को इंडिया-ए के स्क्वाड में शामिल किया गया है. तिलक इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वे न्यूजीलैंड की पिचों पर अच्छा खेल दिखाएंगे. दूसरी तरफ, वर्कलोड मैनेजमेंट और मैच प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी टीम से जुड़ गए हैं. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस अनऑफिशियल टेस्ट के जरिए वहां की परिस्थितियों में खुद को ढालने की कोशिश करेंगे ताकि मुख्य सीरीज में न्यूजीलैंड को उनके घर में शिकस्त दी जा सके.

यह भी पढ़ें: Explainer: डबल ट्रेड डील से कितनी मजबूत हुई चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद? जानें कैसे बदला दोनों टीमों का समीकरण

Continue reading on the app

  Sports

मच्छर और बिना AC कमरे: तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें

बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री यूथ ओलंपिक में गोल्ड तो नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा. जानिए तन्वी के संघर्ष की कहानी Fri, 06 Nov 2026 23:30:08 +0530

  Videos
See all

BSF Jawan ने कही बड़ी बात #indianarmy #happydiwali #indiapakborder #bsf #bsfjawan #trending #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T20:06:12+00:00

Indian Army के Fauji ने पूरे देशवासियों को #diwali की शुभकामनाएं दी #happydiwali #shubdiwali #indpak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T20:03:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers