Responsive Scrollable Menu

MP LPG Supply Update: मध्यप्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती

प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से गैस दी जाएगी, जबकि 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग होगी और फिलहाल अधिकतर वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एलपीजी आपूर्ति नहीं की जाएगी।

Continue reading on the app

Bhoot Bangla: 14 साल बाद साथ में बड़े पर्दे पर वापसी कर रही प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, टीजर के स्पेशल प्रिव्यू से इंटरनेट पर मची हलचल!

Bhoot Bangla: भूत बंगला 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है. दरअसल, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की OG डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी 14 साल के लंबे इंतजार के बाद वापस आ रहे हैं. ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की है. बॉलीवुड की इस जोड़ी को हिंदी सिनेमा की कुछ सबसे पसंदीदा और क्लासिक कॉमेडी फिल्में देने के लिए जाना जाता है. लोग उन फिल्मों को आज भी बहुत पसंद करते हैं. दोनों के साथ आने की खबरों नें फैंस के बीच उन पुरानी यादों को ताजा कर दी हैं, जो इस जोड़ी की कल्ट फिल्म देखकर हंसते हुए बड़े हुए हैं. बॉलीवुड की ये खास जोड़ी फिर से इस फिल्म के साथ हंसी-मजाक का वही जादू वापस लाने के लिए तैयार हैं.

फिल्म की झलक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ाया

बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म भूत बंगला, आज के दर्शकों के लिए एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कॉमेडी के सुनहरे दौर का जादू फिर से जिंदा करने का वादा करती है. टीजर के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के फैंस को फिल्म की खास झलक दिखाई गई है, जिसने फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है.  

अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी दिखाएगी जादू

फिल्म के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फैंस लगातार सीटियां बजाते और शोर मचाते हुए नजर आए. यहां तक की उन्होंने इसे दोबारा चलाने की भी मांग की. लोगों को लग रहा है कि ये फिल्म अक्ष्य कुमार और प्रियदर्शन की वही पुरानी कॉमेडी का जादू वापस ले आई है. प्रशंसकों का कहना था कि वे अक्षय को उनके असली कॉमेडी अंदाज में देखने के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. सच भी यही है कि उनके जैसा कोई और कर भी नहीं सकता है. 

डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी के पुराने दौर को याद कर रहे लोग

फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कितना है, इसका पता इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फिल्म का पहला गाना राम जी आकर भला करेंगे. इंटरनेट पर छा गया है. गाना एक बड़ा चार्टबस्टर बन चुका है. इस गाने से फैंस को सिर्फ फिल्म की मजेदार दुनिया की झलक ही नहीं मिलती है बल्कि प्रियदर्शन और अक्ष्य कुमार की पुरानी सुपरहिट फिल्मों वाले दौर की भी यादें ताजा करती हैं. गानों और टीजर की वजह से बढ़ते क्रेज को देखकर लग रहा है कि फैंस को इस बारे में कुछ अच्छा और जबरदस्त देखने को मिलने वाला है. 

फिल्म में ये सितारे शामिल

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोशन पिक्चर्स और कैप ऑफ गुड फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं. फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामीका गब्बी जैसे सितारे दिखाई देंगे. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं. 10 अप्रैल 2026 को फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होगी.

 

Continue reading on the app

  Sports

प्लेइंग-11 से बाहर होने पर बेचैन थे संजू सैमसन, फिर कैसे हुई वापसी और बन गए हीरो?

Sanju Samson: संजू सैमसन ने बताया है कि वह प्लेइंग-11 से बाहर होने के बाद बेचैन हो गए थे. टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में ताबड़तोड़ बैटिंग से टीम इंडिया को खिताब दिलाने वाले इस बल्लेबाज ने बताया कि साथी खिलाड़ियों ने ही उनके फॉर्म में लौटने और टीम में कमबैक करने में अहम भूमिका निभाई. Sat, 14 Mar 2026 23:53:02 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: तेहरान में अलविदा जुमा पर बड़ा धमाका! | Netanyahu vs Khamenei | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:00:20+00:00

Aar Par With Amish Devgan: वो तीन फ़िल्म डायरेक्टर जो कंगना के स्टैंडर्ड के नहीं थे! #kanganaranaut #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T18:35:32+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान पर जीत का दावा... स्टेज पर ट्रंप ने किया डांस | Iran Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:00:25+00:00

News 18 के मंच पर एक साथ Jay Shah, Gautam Gambhir, Suryakumar Yadav | Team India | T20 World2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T18:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers