Responsive Scrollable Menu

कुलदीप यादव की शादी का शाही कार्ड आया सामने:राधा-कृष्ण की थीम, सुनहरी नक्काशी और राजवाड़े जैसी झलक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। 14 मार्च को दोनों उत्तराखंड के मसूरी में 'वेलकमहोटल ‘द सेवॉय’ में 7 फेरे लेंगे। तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। कुलदीप की शादी का खूबसूरत और शाही वेडिंग कार्ड सामने आया है। दैनिक भास्कर को मिले इस निमंत्रण पत्र की बनावट, नक्काशी और इस पर उकेरे गए चित्र किसी शाही राजवाड़े का अहसास करा रहे हैं। कार्ड की कीमत ₹2200 है। कुलदीप कानपुर के रहने वाले हैं। जबकि वंशिका लखनऊ में रहती हैं। 4 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी। शादी के कार्ड की PHOTOS… वेडिंग कार्ड की खासियतें… शाही अंदाज और बारीक नक्काशी कार्ड का बेस हल्के गुलाबी (पीच) रंग का है। इस पर बेहद बारीक फ्लोरल (फूल-पत्तियों) पैटर्न छपा है। कार्ड पर 'गोल्ड फॉयल वर्क' (सुनहरी नक्काशी) है। किनारों पर महल के गुंबदों और आकृतियों को उभारने के लिए सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया है, जो इसे एक 3D और विंटेज लुक देता है। कार्ड के ऊपरी हिस्से पर एक शानदार गोल्डन लॉक (बकल) है, जिसके ऊपर गुलाबी फूलों की डिजाइन बनी है। कार्ड के बीचों-बीच आकर्षक कपल का चित्र उकेरा कार्ड के बीचों-बीच एक बेहद आकर्षक चित्र उकेरा है। इसमें एक शाही महल के झरोखे के सामने एक जोड़े को खड़े दर्शाया है। लाल और हरे रंग के पारंपरिक शाही लिबास में सजे इस जोड़े की झलक किसी राजपूताना दंपती जैसी लग रही है। बैकग्राउंड में महल की जालीदार खिड़कियां और गुंबद हैं। वहीं, कार्ड के निचले हिस्से में प्रकृति का सुंदर चित्रण है- एक फाउंटेन, तालाब में खिले कमल के फूल और फव्वारे के पास बैठा एक मोर दिखाया गया है। अक्षर और निमंत्रण का संदेश कार्ड पर लिखे अक्षरों का चुनाव भी इसकी शाही थीम से मेल खाता है। सबसे ऊपर एक खूबसूरत गोल्डन विंटेज नेमप्लेट के आकार की डिजाइन में "कुलदीप और वंशिका" लिखा है।कार्ड के साथ एक निमंत्रण टैग भी जुड़ा है, जिस पर अंग्रेजी के 'k' और 'v' (कुलदीप और वंशिका) अक्षरों को मिलाकर एक 'लोगो' बनाया है, जो एक हार्ट शेप में खत्म होता है। इस पर अंग्रेजी में लिखा है- A Heartfelt Invitation From: मिस्टर. राम सिंह यादव, मिस्टर. कुलदीप सिंह यादव" (श्री राम सिंह यादव और श्री कुलदीप सिंह यादव की ओर से हार्दिक निमंत्रण)। इसके ठीक नीचे उनके कानपुर स्थित निवास का पता- '381-D, डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ, कानपुर' और फोन नंबर लिखे हुए हैं। शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। 14 मार्च को कुलदीप और वंशिका की शादी परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी। कुलदीप के पिता ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें भी शादी का निमंत्रण दिया है। सगाई के बाद टल गई थी शादी कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर में तय थी, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट और टी-20 वर्ल्ड कप की व्यस्तता के चलते इसे टाल दिया गया। कुलदीप चाहते थे कि वे पहले वर्ल्ड कप जीतकर आएं और उसके बाद शादी करें। शादी में भारतीय क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। होटल के एक स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शादी में शामिल होने के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के पहुंचने की भी संभावना है। इसके अलावा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंच सकती हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मसूरी के सेवॉय होटल में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव: कभी नेहरू की फेवरेट रही ये जगह, अंग्रेजों ने थमाया था खाली करने का नोटिस इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी के 'वेलकमहोटल ‘द सेवॉय’ में होने जा रही है। शादी की रस्में 12 मार्च से शुरू होंगी और तीन दिन तक चलेंगी। समारोह में कई VIP मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। मसूरी के बीचोंबीच स्थित ITC का ये होटल सिर्फ एक लग्जरी होटल नहीं बल्कि शहर की ऐतिहासिक पहचान भी है। करीब एक सदी से ज्यादा पुराने ये हेरिटेज होटल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का फेवरेट रहा है। हालांकि एक दौर ऐसा भी था जब अंग्रेजों ने नेहरू से ये होटल खाली करवा दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

Stock Market Closing : आज बाजार ने फिर किया ब्लडबाथ! सेंसेक्स 1300 अंक तक लुढ़का, एक झटके में निवेशको के 5 लाख करोड़ साफ़

Stock Market Closing : आज बाजार ने फिर किया ब्लडबाथ! सेंसेक्स 1300 अंक तक लुढ़का, एक झटके में निवेशको के 5 लाख करोड़ साफ़

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल से पहले धोनी को राहत...बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर ने शिकायतों को किया खारिज, हितों के टकराव से जुड़ा है मामला

MS Dhoni of conflict of interest allegations: बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर जस्टिस अरुण मिश्रा ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 'हितों के टकराव' की शिकायत खारिज कर दी है. अदालत ने माना कि आईपीएल खिलाड़ी होना और क्रिकेट अकादमी चलाना नियमों का उल्लंघन नहीं है. फैसले में स्पष्ट किया गया कि यह शिकायत व्यक्तिगत रंजिश और व्यावसायिक विवाद का नतीजा थी. Thu, 12 Mar 2026 01:42:26 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज में अमेरिका ने मचाई तबाही! | Hormuz | Trump | Oil Crisis | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T22:30:01+00:00

Monalisa Marriage: ये किस उंगली से भर दी मुस्लिम BF ने मोनालिसा... | #viralvideo #monalisa #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:45:00+00:00

How does the US defend international shipping in the Strait of Hormuz? | The Security Brief #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:52:13+00:00

Iran Israel War Update:ईरान के नए Master Plan'से खाड़ी छोड़ भागेगा अमेरिका?Trump vs Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T22:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers