गौरव कपूर की दूसरी पत्नी होंगी कृतिका कामरा, जानें एक्ट्रेस से पहले किसके प्यार में लट्टू थे क्रिकेट प्रेजेंटर?
Gaurav Kapur First Wife: एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल 11 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरीज करेंगे और भी एक ग्रैंड पार्टी होस्ट करने वाले हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कृतिका से गौरव की ये पहली शादी नहीं है. साल 2014 में एक्टर पहली बार दूल्हा बने थे. ऐसे में जानते हैं, कौन है गौरव की पहली पत्नी और आखिर क्यों उनका तलाक हो गया था.
कौन है गौरव की पहली पत्नी?
गौरव कपूर की पहली पत्नी एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल (Kirat Bhattal) थी. दोनों ने साल 2016 में शादी की थी. हालांकि इनका रिश्ता चल नहीं पाया था और साल 2021 में ये अलग हो गए थे. दोनों का रिश्ता क्यों टूटा इसे लेकर तो कोई खबर सामने नहीं आई. किरत के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. किरत को पहचान कन्नड़ फिल्म 'गेलेया' से मिली, जिसमें प्रज्वल देवराज संग वो लीड रोल में थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. 'गेलेया' के बाद, किरत को 'संतोष सुब्रमण्यम' में देखा गया था. वहीं, धनुष के साथ भी किरत ने 'देसिया नेदुंचलाई 47' फिल्म साइन की थी, लेकिन निर्माण में तीन महीने की देरी के कारण फिल्म की शूटिंग कभी नहीं हो पाई.
फिल्मों के अलावा किरत ने किया ये काम
फिल्मों में काम करने के अलावा, किरत भट्टल टेलीविजन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल पर भी काम करती हैं. 2013 में आया शो 'लाइफ में एक बार - व्हेन एंजल्स डेयर' को किरत ने होस्ट किया था. बाद में, किरत ने फॉक्स ट्रैवलर के 'स्टाइल एंड द सिटी' के दो सीजन में भी काम किया था. वहीं, गौरव कपूर (Gaurav Kapur) से अलग होने के बाद किरत लाइमलाइट से दूर चली गई और उन्हें लेकर अब कुछ खास जानकारी सामने नहीं है.
शादी के बंधन में बंधने जा रहे गौरव-कृति
वहीं, अब गौरव कपूर कृतिका कामरा संग जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. दोनों 11 या फिर 12 मार्च को रजिस्टर्ड शादी करने जा रहे हैं. फिर शादी के बाद आफ्टर पार्टी होस्ट करने वाले हैं, जिसका इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह इनविटेशन कार्ड काफी हटकर है. कृतिका कामरा और गौरव कपूर की आफ्टर पार्टी के कार्ड में लिखा है- 'हम आपके साथ अपने शादी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं. जल्दी आइएगा, जब तक चाहे रुकिएगा.' साथ ही ये भी बताया गया है कि ये आफ्टर पार्टी 12 मार्च को होगी.
कृतिका और गौरव का वर्कफ्रंट
कृतिका और गौरव के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों अपने करियर को लेकर फोकस्ड हैं. जहां गौरव एक एक्टर होने के साथ-साथ क्रिकेट प्रेजेंटर भी हैं. गौरव इस समय क्रिकेट से जुड़े सारे टूर्नामेंट्स को होस्ट करने के साथ-साथ कॉमेंट्री भी करते हैं. तो वहीं, कृतिका कामरा कुछ समय पहले 'तांडव', 'बंबई मेरी जान' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी सीरीज में नजर आई थी. दोनों ने ही फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि गौरव अब फूल टाइम क्रिकेट प्रेजेंटर बन गए हैं. वहीं, कृतिका का एक्टिंग पर ही फोकस है और वो नागराज मंजुले की 'मटका किंग' और अनुषा रिजवी की एक अनटाइटल्ड दिल्ली-आधारित प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- Kritika Kamra Net Worth: होने वाले पति गौरव के मुकाबले कितना कमाती हैं कृतिका कामरा, जानें दोनों की नेटवर्थ
IOCL Apprentice Recruitment 2026: IOCL में नौकरी का मौका, 405 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू
IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 405 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















