Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड के कर्मचारियों की आ गई मौज, धामी सरकार ने बढ़ाया 3 प्रतिशत DA, जानिए किन-किन को मिलेगा फायदा

Uttarakhand DA Hike: उत्तराखंड के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए धामी सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है. महंगाई के इस दौर में राज्य सरकार ने कर्मचारियों की जेब का ख्याल रखते हुए महंगाई भत्ते यानी डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. इस नए आदेश के बाद राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी तक पहुंच चुका है. सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के सरकारी महकमों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी लागू हुआ फैसला

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले अपने केंद्रीय कर्मियों के डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया था. केंद्र के इस कदम के बाद से ही उत्तराखंड के कर्मचारी संगठन भी राज्य में समान डीए देने की मांग उठा रहे थे. कर्मचारियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिना किसी देरी के फाइल को मंजूरी दे दी. सरकार का यह कदम साफ करता है कि वह अपने कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और भलाई को लेकर पूरी तरह सजग है.

4 महीने का बकाया एरियर मिलेगा नकद

इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि बढ़ी हुई दरें पिछली तारीख से लागू की जा रही हैं. सरकार के आदेशानुसार कर्मचारियों को यह लाभ 1 जुलाई 2026 से दिया जाएगा. इसका सीधा मतलब यह हुआ कि 1 जुलाई से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक के चार महीनों का जो भी अंतर बनता है, वह कर्मचारियों को नकद एरियर के रूप में अदा किया जाएगा. नवंबर महीने की सैलरी जब कर्मचारियों के बैंक खातों में पहुंचेगी, तो उसमें न केवल बढ़ा हुआ वेतन शामिल होगा बल्कि चार माह का एकमुश्त एरियर भी जुड़ा रहेगा.

इन विभागों और संस्थानों के कर्मियों को भी मिला दायरा

धामी सरकार का यह फैसला सिर्फ सचिवालय या मुख्य सरकारी दफ्तरों में बैठे नियमित कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं है. सरकार ने इस बढ़ोतरी का दायरा काफी बड़ा रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा पहुंच सके. नगर निगमों, पालिकाओं और जिला पंचायतों जैसे स्थानीय निकायों में तैनात पात्र कर्मचारियों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा. इसके अलावा सहायता प्राप्त अशासकीय शिक्षण संस्थानों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों और राज्य के विश्वविद्यालयों में काम करने वाले पात्र स्टाफ को भी नई दरों पर डीए दिया जाएगा.

शिक्षकों और यूजीसी कर्मियों के चेहरे भी खिले

उच्च शिक्षा से जुड़े कर्मियों और शिक्षकों के लिए भी यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है. राज्य में यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत शिक्षकों और अधिकारियों को भी इस तीन फीसदी बढ़ोतरी का लाभ देने का निर्णय लिया गया है. लंबे समय से अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल सरकार से यह मांग कर रहे थे कि शैक्षणिक जगत के कर्मचारियों को भी मुख्य धारा के कर्मियों की तरह ही समान लाभ दिए जाएं. मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब इन सभी कर्मियों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी, जिससे बाजार में भी खरीदारी और चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी बने सेकंड बेस्ट CM, सर्वे में राष्ट्रीय स्तर पर चमके, सुशासन और विकास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

Continue reading on the app

हेनरी स्टेडियम में कैसे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच

Virat Kohli Rohit Sharma Record At Hnry Stadium: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. शनिवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में हर किसी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी. लेकिन, अगर आप हेनरी स्टेडियम में विराट और रोहित के रिकॉर्ड पर गौर करेंगे, तो विराट के रिकॉर्ड तो औसत है, लेकिन हिटमैन के आंकड़े तो भारतीय खेमे की चिंता बढ़ाने वाले हैं. तो आइए दोनों के रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं...

हेनरी स्टेडियम में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में विराट कोहली ने सिर्फ एक वनडे मैच खेला है. उस मुकाबले में कोहली ने 82 के औसत और 105.13 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे. मगर, अब विराट इस मैदान पर उतरकर अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाना चाहेंगे और भारतीय टीम के लिए अहम रन जोड़ना चाहेंगे.

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड हैं निराशाजनक

हेनरी स्टेडियम में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक है. इस स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं. ऐसे में रोहित के ये आंकड़े यकीनन भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा रहे होंगे. मगर, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रोहित दिग्गज बल्लेबाज हैं और इस मैदान पर वह बल्ले से रन बनाकर अपने रिकॉर्ड को आसानी से बेहतर बना सकते हैं.

वेलिंगटन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वेलिंगटन के स्काई स्टेडिय में चार बार हुई है. इस दौरान टीम इंडिया को 2 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. ऐसे में टीम इंडिया का वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम पर रिकॉर्ड 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 बेनतीजा मैच रहा है.

पहले वनडे में कैसा रहा था विराट और रोहित का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे. मगर, विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 1 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 चौके लगाए और एक छक्का भी लगाया था. विराट ने 145.10 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. अब ऐसे में दूसरे वनडे मैच में भी विराट और रोहित दोनों के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

अब देखने वाली बात होगी कि दीवाली के खास मौके पर यानि 7 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं. जाहिर सी बात है कि यदि ये दोनों बल्लेबाज रन बनाएंगे, तो टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो जाएगी और तो और फैंस की दीवाली की रौनक भी बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें: दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो की क‍ितनी है नेटवर्थ? फॉर्म, फिटनेस और कमाई के मामले में हैं दुनिया के नंबर-1 एथलीट

Cristiano Ronaldo Net Worth: फुटबॉल जगत के महानायक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास का ऐलान कर द‍िया है. 1 बिलियन डॉलर से अधिक की नेटवर्थ और पिछले एक साल में 300 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बने 41 वर्षीय रोनाल्डो ने घोषणा की है कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की प्रतिष्ठित नंबर-7 जर्सी हमेशा के लिए लौटा देंगे. उनके इस फैसले से फुटबॉल के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया. Thu, 5 Nov 2026 17:19:56 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | US Midterm Elections | TRUMP की करारी शिकस्त, शेयर बाजारों ने मनाया जश्न!| AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T12:13:50+00:00

Goonj With Arpita Aarya:क्या 2027 का रण भगवान कृष्ण के नाम पर ही लड़ा जाएगा?CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T12:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers