Responsive Scrollable Menu

NCERT का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, 'करप्शन इन ज्यूडिशियरी' लिखा था

सुप्रीम कोर्ट NCERT के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में 'करप्शन इन द ज्यूडिशियरी' नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया है कि NCERT के सोशल साइंस करिकुलम के चेयरपर्सन प्रोफेसर मिशेल डेनिनो को पाठ्यक्रम से अलग करें। साथ ही, उनके दो अन्य सहयोगी सदस्यों दिवाकर और आलोक प्रसन्न कुमार को भी किसी भी तरह से पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल न किया जाए। इसके अलावा, तीनों को नेक्स्ट जनरेशन टेक्स्टबुक्स को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया से भी अलग किया जाए। पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन में सेवा देने से भी रोका चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने प्रो. मिशेल डेनिनो और उनकी टीम को इस चैप्टर की तैयारी और उसे करिकुलम में शामिल करने की प्रक्रिया से अलग किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें ऐसे किसी भी पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन में सेवा देने से भी रोकने का निर्देश दिया है। जानबूझकर ज्यूडिशियरी की नेगेटिव छवि बनाने की कोशिश अदालत ने कहा कि पहली नजर में ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि प्रोफेसर मिशेल डेनिनो, दिवाकर और आलोक प्रसन्न कुमार को भारतीय न्यायपालिका के बारे में जानकारी नहीं है। यह भी माना जा सकता है कि उन्होंने जानबूझकर तथ्यों को इस तरह पेश किया, जिससे कक्षा 8 के छात्रों के सामने न्यायपालिका की नकारात्मक छवि बने। कोर्ट ने कहा कि कक्षा 8 के छात्र कम उम्र के होते हैं और उन पर ऐसी बातों का असर पड़ सकता है। इसलिए यह समझ से बाहर है कि ऐसे लोगों को करिकुलम बनाने या नेक्स्ट जनरेशन की किताबें तैयार करने में उन्हें क्यूं शामिल किया जाए। NCERT ने बिना शर्त कोर्ट से माफी मांगी इससे पहले मंगलवार, 10 मार्च को NCERT ने किताब के 'करप्शन इन ज्यूडीशियरी' चैप्टर को लेकर बिना शर्त माफी मांगी थी। इस चैप्टर को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। CJI सूर्यकांत ने कहा था कि न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद किताब की बिक्री पर रोक 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद 'करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। NCERT के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की थी। सूत्रों के अनुसार, NCERT ने चैप्टर का सुझाव देने वाले एक्सपर्ट्स और इसे मंजूरी देने वाले अधिकारियों की इंटरनल मीटिंग बुलाई। किताब को वेबसाइट से भी हटा लिया गया है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अब 8वीं के बच्चे पढ़ेंगे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या है: NCERT ने सोशल साइंस में जोड़ा नया सेक्शन; इसमें पेंडिंग केस, पूर्व CJI का भी जिक्र नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 8वीं क्लास की नई सोशल साइंस टेक्स्टबुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन पर एक सेक्शन शुरू किया है। यह पहली बार है जब 8वीं के बच्चे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या होता है इसके बारे में पढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Continue reading on the app

Patna High Court Mazdoor Final Result 2026

Patna High Court Mazdoor 2025 Final Result Post Date: 11-03-2026 Short Details: Patna High Court Mazdoor Final Result 2026: Patna High Court PHC Patna High Court Answer Key 2025 has been released on the website @https://patnahighcourt.gov.in/. Get the direct link to download the Patna High Court Answer Key 2025. All Candidate can download the answer ...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के लिए Virat Kohli अभी से बहा रहे पसीना, वीडियो शेयर किया

क्रिकेट फैंस को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। 28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तैयारी शुरू कर दी। स्टार बल्लेबाज का नेट्स में अभ्यास करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें 37 वर्षीय बल्लेबाज अभ्यास सत्र के दौरान जमकर बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल के नए सीजन से पहले उनकी ये तैयारी देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं और पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

पिछले सीजन में विराट कोहली ने 15 मैचों में 657 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए और 144.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता। आईपीएल इतिहास में कोहली अब तक 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन बना चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं। 

 
Wed, 11 Mar 2026 18:03:17 +0530

  Videos
See all

Om Birla No Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज | Breaking News | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:05:01+00:00

Amit Shah in Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर शाह का विपक्ष को करारा जवाब!| Om Birla | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:02:37+00:00

Amit Shah Speech: Lok Sabha में Amit Shah ने Congress को जमकर घेरा | BJP Vs Congress | Om Birla #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:05:12+00:00

Amit Shah Speech: Rahul Gandhi पर जमकर बरसे Amit Shah | BJP Vs Congress | Parliament Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:06:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers