Responsive Scrollable Menu

Video: सड़क किनारे नोट छापने की मशीन! छोटे इन्वेस्टमेंट में शुरू करें ये काम, ग्राहकों की लगेगी लाइन

Business Idea: जमुई में अगर आप कम निवेश में फूड बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बड़े रेस्टोरेंट के बजाय हाईवे किनारे 'ढाबा' खोलना एक मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. एनएच 333ए पर स्थित मुन्ना ढाबा के संचालक मुन्ना कुमार का मानना है कि सही रणनीति और लोकेशन के चुनाव से इस बिजनेस में लाखों की कमाई संभव है. मुन्ना कुमार के अनुसार ढाबा की सफलता लोकेशन पर टिकी होती है. नेशनल हाईवे, टोल प्लाजा या औद्योगिक क्षेत्रों के पास ढाबा खोलना फायदेमंद रहता है. इसके अलावा, पर्याप्त पार्किंग होना अनिवार्य है. यदि वाहन खड़े करने की जगह नहीं होगी, तो यात्री रुकने से कतराएंगे. ढाबा बिजनेस में स्वाद के साथ-साथ हाइजीन (स्वच्छता) का विशेष महत्व है. रसोई से लेकर वॉशरूम तक की सफाई ग्राहकों को बार-बार आने के लिए प्रेरित करती है. सीमित लेकिन स्वादिष्ट मेन्यू, जैसे दाल तड़का, पराठा और स्थानीय थाली, यात्रियों की पहली पसंद होते हैं. सही कीमत और ताजा सामग्री के इस्तेमाल से आप इस बिजनेस को एक ब्रांड बना सकते हैं.

Continue reading on the app

भारत अगर बंद कर दे बांग्लादेश की डीजल वाली फ्रेंडशिप पाइपलाइन तो क्या होगा? संकट में भेजा था 5000 टन तेल

Bangladesh Diesel Supply : पश्चिम एशिया में संकट की वजह से पूरी दुनिया पर तेल का जोखिम पैदा हो गया है. इस संकट में भी भारत ने पड़ोसी बांग्‍लादेश को 5 हजार टन डीजल सप्‍लाई किया है. सवाल यह उठता है कि अगर भारत ने यह सप्‍लाई बंद कर दी तो पड़ोसी देश के लिए कितनी मुश्किल बढ़ सकती है. उस पर क्‍या असर होगा और इस सप्‍लाई के जरिये बांग्‍लादेश को हर साल कितना डीजल मिलता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK CEO ने कर दिया कन्फर्म

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी को लेकर हो रही है। लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,धोनी आईपीएल2026 का पूरा सीजन खेलेंगे। इसकी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दी। 

धोनी ने इस महीनेकी शुरुआत में चेन्नई पहुंचकर नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। टीम की ट्रेनिंग कैंप की कमान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। 

आईपीएल 2026 से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके टीम में शामिल किया है जिससे धोन इस बार कम मैच खेलें या सीमित भूमिका निभाएं। लेकिन काशी विश्वनाथन ने साफ कहा कि धोनी पूरे सीजन के लिए सभी मैच खेलेंगे। हालांकि, वह किस भूमिका में होंगे इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। 

उन्होंने कहा कि ये क्रिकेट से जुड़ा फैसला है, इसलिए प्रशासनिक टीम इसमें दखल नहीं देगी। कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे, विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे या फिर इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाएंगे। 

बता दें कि, धोनी 44 साल में भी पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने पिछले महीने से ही रांची में हल्की नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी थी और अब चेन्नई में टीम के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। धोनी ने पिछले दो सीजन भी पूरे खेले थे, जबकि उन्हें घुटने की चोट की समस्या थी। आईपीएल 2025 में तो उन्होंने बीच टूर्नामेंट में कप्तानी भी संभाली थी, जब गायकवाड़ चोटिल हो गए थे। 
Wed, 11 Mar 2026 19:28:25 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Trump के सीनेटर की धमकी पर UAE के अरबपति का पलटवार #iran #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:05:00+00:00

Why is the UK sending a warship to Cyprus? #HMSDragon #UK #Cyprus #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:09:29+00:00

India High Alert due to Israel Iran War Updates Live: Petrol की कीमतें बढ़नेवाली है ? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:04:27+00:00

Sawal Public Ka Live : ट्रंप ने पूरी दुनिया को फंसा दिया? | Navika Kumar | Trump | Netanayhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:07:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers