Responsive Scrollable Menu

Priyadarshan-Rajpal Yadav: प्रियदर्शन ने राजपाल यादव वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मेरा इरादा अपमान करने का नहीं था

Priyadarshan-Rajpal Yadav: निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) और अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के बीच हाल ही में दिए गए एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। राजपाल यादव की पढ़ाई को लेकर की गई टिप्पणी पर अभिनेता ने नाराजगी जताई थी। अब प्रियदर्शन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उनका मकसद अभिनेता का अपमान करना बिल्कुल भी नहीं था।

चेक बाउंस केस के बाद चर्चा में रहे राजपाल यादव

फरवरी महीने में राजपाल यादव काफी सुर्खियों में रहे। चेक बाउंस मामले में उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और करीब 13 दिन जेल में रहे। इसके बाद उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई।

प्रियदर्शन के बयान से नाराज हुए राजपाल

दरअसल, जब राजपाल यादव जेल में थे, तब प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह अभिनेता को करीब 20 साल से जानते हैं और उनकी आर्थिक परेशानियों को देखते हुए अक्सर अपनी फिल्मों में उन्हें काम देते रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि राजपाल यादव “कम पढ़े-लिखे” होने की वजह से ऐसी गलती कर बैठे। 

इस टिप्पणी पर राजपाल यादव ने कहा था कि प्रियदर्शन उन्हें अच्छी तरह जानते ही नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो पढ़े-लिखे इंसान हैं और अगर ऐसा नहीं होता तो वो इंडस्ट्री में 25–30 साल तक काम नहीं कर पाते।

यह भी पढ़े - मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’

प्रियदर्शन ने दी सफाई

अब प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाल लिया गया। उनके अनुसार, शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं होता, बल्कि जीवन के अनुभव और जागरूकता भी शिक्षा का ही हिस्सा हैं। उनका इशारा “स्ट्रीट स्मार्टनेस” और जागरूकता की ओर था, न कि राजपाल यादव का अपमान करने की ओर।

‘राजपाल बहुत मासूम इंसान हैं’ - प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि राजपाल यादव बेहद मासूम और भरोसा करने वाले इंसान हैं। उनके मुताबिक, गांव से आने वाले कई लोग बेहद सरल स्वभाव के होते हैं और कभी-कभी सही और गलत लोगों में फर्क करने में गलती कर बैठते हैं।

यह भी पढ़े - मलाइका के साथ वायरल तस्वीरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले - हम कई सालों से साथ…

Continue reading on the app

फोनपे का धमाकेदार कार्ड, मेट्रो-बस-ट्रेन और पार्किंग हर जगह होगा भुगतान, इंटरनेट की भी जरूरत नहीं

Phonepe New Card : अभी तक डिजिटल भुगतान की सर्विस देने वाली कंपनी फोनपे ने अब एक नया कार्ड लॉन्‍च किया है. इस कार्ड के जरिये मेट्रो, बस, ट्रेन, पार्किंग, टोल कहीं भी पेमेंट किया जा सकेगा. यह कार्ड प्री-पेड मोड पर काम करता है और इसका इस्‍तेमाल करने के लिए पहले रिचार्ज करना होगा. इस कार्ड से एक बार में सिर्फ 500 रुपये तक का ही पेमेंट किया जा सकेगा.

Continue reading on the app

  Sports

T20I Rankings: 3 मैच में नहीं खुला था खाता, फिर भी अभिषेक पहले स्थान पर काबिज, वरुण अब नहीं नंबर-1 गेंदबाज

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। वो तीन मैच में तो खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जरूर उन्होंने 52 रन की अहम पारी खेली थी। इसी का उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में फायदा मिला है। टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद जारी रैंकिंग में अभिषेक अभी भी टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। 

वहीं, टूर्नामेंट में दमदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन को बड़ा फायदा मिला है। वो दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर आ गए हैं। ध्यान देने वाली बात है कि वर्ल्ड कप से पहले, अभिषेक शर्मा रैंकिंग में अपने साथियों से काफी आगे थे। हालांकि, टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद भी अभिषेक अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं, लेकिन नंबर दो की जगह से बस थोड़ा ही दूर हैं।

रैंकिंग अपडेट से पहले ईशान किशन चौथे नंबर पर थे, और हाल के मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से, किशन ने 871 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर दो की जगह पक्की कर ली है, जबकि अभिषेक के 875 हैं।


ध्यान देने वाली बात है कि वर्ल्ड कप से पहले, अभिषेक शर्मा रैंकिंग में अपने साथियों से काफी आगे थे। हालांकि, टूर्नामेंट और अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बाद, स्टार बैट्समैन अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं, लेकिन नंबर दो की जगह से बस थोड़ा ही दूर हैं।

रैंकिंग अपडेट से पहले इशान किशन चौथे नंबर पर थे, और हाल के मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से, किशन ने 871 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर दो की जगह पक्की कर ली है, जबकि अभिषेक के 875 हैं। इसके अलावा, साहिबज़ादा फरहान तीसरे नंबर पर खिसक गए और उनके 848 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट और श्रीलंका के पथुम निसांका क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में हुआ बदलाव
T20I बॉलर रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 में किफायती नहीं होने के कारण, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने T20I बॉलर रैंकिंग में अपना नंबर 1 स्थान खो दिया। एक स्थान नीचे खिसककर, चक्रवर्ती अब 740 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। स्टार अफ़गानिस्तान स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर आ गए हैं और उनके नाम 753 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए, जसप्रीत बुमराह एक स्थान ऊपर चढ़े हैं और अब 702 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे, आदिल रशीद और कॉर्बिन बॉश क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

Wed, 11 Mar 2026 13:50:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi Live: PM मोदी LIVE | inaugurates development works in Ernakulam #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:33:40+00:00

Iran war News: Iran पर अभी और तेज होंगे हमले! #middleeastcrisis #iranusawar #missileattacks #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:32:32+00:00

Iran Israel War : ईरान युद्ध के बीच हवाई यात्रा महंगी | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:46:41+00:00

#shorts : महिला ने बताया मौत को छूकर वापस आने का एहसास ! Top News | Viral News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers