Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: रोहित शर्मा के सामने होगा उनका सबसे बड़ा दुश्मन, आईपीएल में सबसे ज्यादा बार कर चुका है आउट

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा इन दिनों एक्शन से बाहर चल रहे हैं. वो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बतौर एंबेसडर मैदान पर नजर आए थे, जहां से वो टीम इंडिया को लगातार अपना समर्थन दे रहे थे. अब रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे. इसके लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है. ऐसे में हम आपको रोहित शर्मा के उस दुश्मन के बारे में बताने वाले हैं, जिसने उनको इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खतरा होगा. इसने रोहित शर्मा को उनके आईपीएल करियर के दौरान तंग किया है और सबसे ज्यादा बार आउट किया है.

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. हिटमैन आईपीएल 2023 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. उन्होंने एमआई को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई थी. लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम ने उन्हें कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया. इसके बाद से रोहित बतौर प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब उनके इम्तिहान एक बार फिर होगा, जब उनको सबसे ज्यादा बार आउट करने वाला गेंदबाज उनके सामने होगा.

रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाला गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार सुनील नारायण ने आउट किया है. रोहित को सुनील ने अपनी स्पिन से हमेशा तंग किया है. नारायण की मिस्ट्री बॉलिंग के आगे हिटमैन ने काफी दफा घुटने टेके हैं. नारायण के पास कई तरह की अलग-अलग मिस्ट्री बॉल मौजूद हैं, जिनके जरिए उन्होंने रोहित को हमेशा तंग किया है. नारायण ऑफ स्पिन, कैरम बॉल, लेग कटर, गुगली और फ्लिफर समेत कई तरह की बॉल डालते हैं, जिन पर रोहित समय-समय पर अपना विकेट गंवाते रहे हैं.

रोहित शर्मा को सुनील नारायण ने लगभग 8 बार आउट किया है. रोहित ने उनके सामने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक लगभग 21 पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 17.8 की औसत से सिर्फ 141 रन नारायण के खिलाफ बनाए हैं. रोहित के रिकॉर्ड उनके सामने खास अच्छे नहीं हैं. अब हिटमैन को अगर उनके खिलाफ रन बनाने हैं तो आक्रामक रुख इख्तियार करना होगा. 

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा अब तक डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेला है. वो दो टीमों की ओर से ट्रॉफी जीत चुके हैं. रोहित ने अब तक 272 आईपीएल मैचों की 267 पारियों में 2 शतक और 47 अर्धशतकों के साथ 7046 रन बनाए हैं. उनका औसत 29.7 और स्ट्राइक रेट 132.1 का रहा है. गेंदबाजी में रोहित के नाम आईपीएल में 15 विकेट भी दर्ज है, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है.

सुनील नारायण का आईपीएल में प्रदर्शन

सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख स्पिन गेंदबाज है. इसके साथ ही वो केकेआर के पारी की शुरुआत भी करते हुए नजर आते हैं. वो टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने टीम के लिए 189 आईपीएल मैचों की 122 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1780 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनका औसत 17.6 और स्ट्राइक रेट 166.5 का रहा है. नारायण ने 187 पारियों में बॉलिंग करते हुए कुल 192 विकेट पूरे किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/19 रहा है. वो एक बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं, जबकि 7 बार चार विकेट हॉल हासिल किया है.  

ये खबर भी पढ़ें : उन्हें क्रेडिट देना होगा... गौतम गंभीर का जय शाह पर बड़ा बयान, कहा - मुझ पर भरोसा बनाए रखा और बुरे दौर में साथ दिया

Continue reading on the app

Harish Rana SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल से अचेत पड़े हरिश राणा को मिली इच्छा मृत्यु की परमिशन

Harish Rana SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 31 वर्षीय हरीश राणा के परिवार की ओर से दायर याचिका पर अपना निर्णय सुनाया. इसमें उनके लाइफ-सस्टेनिंग ट्रीटमेंट को वापस लेने की इजाजत मांगी गई थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 'इच्छामृत्यु' की इजाजत दे दी है.  सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में हरीश राणा की लंबी बीमारी के दौरान उनके परिवार की ओर से दिखाए गए अटूट समर्थन की तारीफ की. बेंच ने कहा कि राणा का परिवार ने कई साल बीत जाने के बाद भी उनका साथ नहीं छोड़ा. उनकी देखभाल करता रहा.

हरीश राणा पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र थे. इस दौरान साल 2013 में वह अपने पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे. इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं. इसी कारण उन्हें सौ प्रतिशत क्वाड्रीप्लेजिक डिसेबिलिटी हो गई. वह बीते 13 सालों से 'परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट' (PVS) में हैं. अदालत ने इस केस में परिवार, मेडिकल बोर्ड और केंद्र सरकार के संग  लंबी चर्चा हुई. जनवरी 2026 में निर्णय को सुरक्षित रख लिया गया था. वहीं, डॉक्टरों की टीम और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने राय दी कि हरीश के ठीक होने की किसी तरह की उम्मीद नहीं है. अब प्रकृति को अपना रास्ता चुनने देना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

इन लड़कों ने कितना कुछ झेला ...ईशान किशन के बाद गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद को दिया जवाब, ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल

रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर पहुंचे थे. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए थे. Wed, 11 Mar 2026 13:58:47 +0530

  Videos
See all

#shorts : महिला ने बताया मौत को छूकर वापस आने का एहसास ! Top News | Viral News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:44:32+00:00

PM Modi Live: PM मोदी LIVE | inaugurates development works in Ernakulam #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:33:40+00:00

Iran war News: Iran पर अभी और तेज होंगे हमले! #middleeastcrisis #iranusawar #missileattacks #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:32:32+00:00

world war 3: पुतिन ने किया तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज | Iran israel war | Trump | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:36:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers