Responsive Scrollable Menu

83 की उम्र में 24 घंटे काम… महानायक अमिताभ बच्चन का हार्ड वर्क जारी, KBC 18 की शूटिंग पर दिया अपडेट

अमिताभ बच्चन की डेडिकेशन का कोई जवाब नहीं. वे 83 साल की उम्र में लगातार काम कर रहे हैं. एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया है कि KBC के सेट पर जाने से पहले उन्होंने 24 घंटे लगातार शूटिंग की.

Continue reading on the app

Premium SUV: बीएमडब्ल्यू भारत में जल्द लॉन्च करेगी नई एसयूवी, प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस

Premium SUV: बीएमडब्ल्यू इंडिया भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय लग्जरी एसयूवी BMW X1 Long Wheelbase (LWB) को 21 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका आधिकारिक टीजर जारी किया है। यह नया मॉडल पहले से बिक्री पर मौजूद BMW iX1 LWB के पेट्रोल और डीजल संस्करण के रूप में आएगा। चूंकि इसे भारत में लोकल असेंबली के साथ पेश किया जाएगा, इसलिए इसकी कीमत इलेक्ट्रिक iX1 LWB के मुकाबले कम रहने की उम्मीद है।

लंबा व्हीलबेस, ज्यादा स्पेस
नई BMW X1 LWB का व्हीलबेस स्टैंडर्ड X1 की तुलना में 108 मिमी लंबा होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा पीछे बैठने वाले यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें पहले से अधिक लेगरूम और आरामदायक केबिन स्पेस मिलेगा। कंपनी इस मॉडल के जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है, जो लग्जरी एसयूवी में ज्यादा स्पेस और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

डिजाइन और इंटीरियर
डिजाइन की बात करें तो BMW X1 LWB में ब्रांड की सिग्नेचर किडनी ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और स्पोर्टी फ्रंट बंपर देखने को मिलेगा। लंबे व्हीलबेस के कारण इसकी साइड प्रोफाइल अधिक प्रीमियम और स्ट्रेच्ड दिखाई देगी, जबकि पीछे की तरफ LED टेललाइट्स और क्लीन डिजाइन बरकरार रहेगा।

केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री, फिक्स्ड पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकते हैं। लंबा व्हीलबेस होने के कारण रियर सीट पर बैठने वालों को पहले से ज्यादा आराम मिलेगा।

फीचर्स और सेफ्टी
नई BMW X1 LWB में एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स, वायरलेस स्मार्टफोन सपोर्ट, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक मिलने की संभावना है। सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BMW X1 LWB में 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 154 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी डीजल इंजन का विकल्प भी पेश कर सकती है, जो मौजूदा X1 से लिया जाएगा।

क्या होगी खास बात?
BMW X1 Long Wheelbase उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो स्टैंडर्ड X1 की तुलना में ज्यादा केबिन स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और अपेक्षाकृत किफायती कीमत चाहते हैं। 21 अगस्त को होने वाले लॉन्च के साथ इसकी कीमत और सभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ जाएगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख हुई तय, 9 दिन के अंदर इतनी बार हो सकती है टक्कर

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच कुछ ही हफ्तों पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टक्कर हुई थी. उसके बाद अब दोनों टीम फिर से टकराने वाली हैं और इस बार 2 बार मुकाबला हो सकता है. Thu, 06 Aug 2026 22:56:00 +0530

  Videos
See all

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को HC ने सुनाई 10 साल की सजा ! | Bombay High Court | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T17:44:48+00:00

CJP Workers Revolt: CJP में बगावत की आंधी, कार्यकर्ताओं का विद्रोह! | Party Rebellion | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T17:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers