Responsive Scrollable Menu

कोर्ट ने अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई, गिरफ्तारी के लिए 7 दिन का नोटिस जरूरी

दिल्ली की कोर्ट ने JNU प्रोफेसर ए बिमोल अकोईजाम को यौन उत्पीड़न मामले में राहत दी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को प्रोफेसर के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई करने से पहले सात दिन का नोटिस का निर्देश दिया है.

Continue reading on the app

पंजाब में PCS मेन्स रिजल्ट विवादों में घिरा:4 परीक्षा केंद्रों के 1-1 कमरे से 10-10 अभ्यर्थियों का चयन; एक सेंटर से 24% सिलेक्ट

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की ओर से आयोजित पंजाब सिविल सर्विस (PCS) मेन्स के नतीजे घोषित होते ही विवादों में घिर गए हैं। बुधवार (4 नवंबर) देर रात रिजल्ट आया। जिसके बाद एग्जाम देने वाले ,अभ्यर्थियों ने इसमें अनियमितताओं और धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। परीक्षार्थियों के अनुसार, जारी रिजल्ट में एक ही परीक्षा हॉल से 10 से 11 अभ्यर्थियों के चयन हुए हैं। वहीं, एक ही एग्जाम सेंटर से 24.21% अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आंसरशीटों के मूल्यांकन में नियमों और पारदर्शिता को दरकिनार किया गया। इसके अलावा, विज्ञापित पदों की तुलना में निर्धारित 3 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि रिजल्ट में कई अनुपस्थित परीक्षार्थियों के रोल नंबर भी दिख रहे हैं। इन तमाम विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री और CBI को ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, संतोषजनक कार्रवाई न होने पर परीक्षार्थी मामला हाईकोर्ट में ले जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इसे लेकर स्टूडेंट्स चंडीगढ़ हाईकोर्ट पार्किंग में इकट्‌ठा हो रहे हैं। भाजपा ने इसे नीट पेपर लीक जैसा कांड बताया है। भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। यह कैसे संभव है कि चुनिंदा कमरे में बैठे बहुत से अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हो जाए? PCS के रिजल्ट पर स्टूडेंट्स ने उठाए ये 5 सवाल PPSC की वेबसाइट पर जारी रिजल्ट में एक ही सिक्वेंस में सिलेक्ट स्टूडेंट्स के रोल नंबर दिख रहे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में स्टूडेंट्स आयोग के रवैये और पारदर्शी डेटा उपलब्ध न कराने से नाराज अभ्यर्थियों ने अब कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। छात्रों के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सरकार या आयोग जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। PPSC सेक्रेटरी बोले- मैं कुछ नहीं बता सकता इस मामले में PPSC के सेक्रेटरी एग्जाम व्योम भारद्वाज का कहना है कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि इसके लिए कमिशन के चेयरमैन से बात करनी होगी। मामले में राजनीति शुरू, विपक्षी क्या कह रहे भाजपा ने पूछा- इसमें और नीट पेपर लीक में क्या फर्क? पंजाब भाजपा ने इसे नीट पेपर लीक जैसा बताया है। सीनियर नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा- पहले नायब तहसीलदार की परीक्षा का पेपर लीक, फिर बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक और अब PPSC की मुख्य परीक्षा में कथित धांधली के जरिए PCS परीक्षा को हाईजैक किया। यह नीट पेपर लीक मामले से किस तरह अलग है? इसका फैसला पंजाब के युवा खुद करें। उन्होंने लिखा- PPSC की मुख्य परीक्षा के घोषित परिणामों ने भगवंत मान सरकार के 'बिना पैसे, बिना सिफारिश नौकरी' देने के दावों की पोल खोल दी है। एक-एक परीक्षा कक्ष से 10 से 11 परीक्षार्थियों का चयन हो गया, जबकि रोल नंबरों की सीरीज में लगातार 3 या 4 उम्मीदवारों के समूहों के रूप में भी कुल 86 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। क्या रोल नंबर जारी करते समय ही यह पूरी सेटिंग कर ली गई थी? क्या कुछ खास चहेते उम्मीदवारों को सुनियोजित तरीके से लगातार रोल नंबर आवंटित किए गए थे? जाखड़ ने लिखा- PCS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में यह कैसे संभव है कि किसी विशेष परीक्षा केंद्र या कुछ चुनिंदा कमरों में बैठे परीक्षार्थियों में से एक-चौथाई का चयन हो जाए, जब तक कि इसके लिए कोई खास तरीका न अपनाया गया हो? बिट्‌टू बोले- स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा- भाजपा भगवंत मान सरकार के बिना सिफारिश और बिना रिश्वत नौकरियां देने के दावों के उलट, PPSC मेन्स नतीजों के सामने आए आंकड़े सीधे सवाल खड़े करते हैं। जहां सेंटर-8 में कुल शॉर्टलिस्टिंग दर 24.21% रही, वहीं सेंटर-1 के कमरा नंबर 1 से 7 तक यह दर महज 2.89% दर्ज की गई। एक ही परीक्षा में केंद्रों के बीच इतना बड़ा अंतर पूरी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाता है। मंचों से मेरिट और पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जब विशेष कमरों और खास सीरियल नंबरों से ही चयन निकलते हैं, तो यह मेहनती युवाओं के परिश्रम के साथ सीधा धोखा प्रतीत होता है। यदि सरकार वास्तव में ईमानदार है, तो साक्षात्कार प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए, कॉपियों को सील किया जाए और पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी या CBI से जांच कराई जाए। वड़िंग ने पूछा- मान सरकार कब जवाब देगी? वहीं, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब PCS मेन्स 2026 के नतीजों ने पंजाब की भर्ती व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भगवंत मान, क्या आपकी सरकार इन सवालों का जवाब देगी? मूल उत्तर पुस्तिकाओं, डिजिटल रिकॉर्ड और मूल्यांकन प्रक्रिया को सुरक्षित किया जाए और पूरी चयन प्रक्रिया का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए। पंजाब के मेहनती युवाओं का हक किसी सिफारिश, रसूख या कथित धांधली की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। भगवंत मान, अब सवाल आपकी सरकार से है, जवाब कब मिलेगा? ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें... CJP टीम पंजाब पहुंची, 2 टॉप स्कूल देखे:गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले; दीपके बोले- BJP शासित राज्य में जाते तो गुंडे पीछे पड़ जाते हैं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पहली बार पंजाब के स्कूलों में पहुंची। प्रवक्ता सौरव दास व उनकी टीम ने लुधियाना के 3 स्कूलों का दौरा किया। इसमें से 2 स्कूल लुधियाना के टॉप स्कूल हैं, जिनमें उन्हें कोई खामियां नहीं मिली। जबकि, एक स्कूल के टॉयलेट ठीक हालत में नहीं मिले। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

पहले पिया अपमान का घूंट, अब दोबारा कप्तान बनने जा रहे सूर्यकुमार यादव, चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला

Suryakumar Yadav Mumbai cricket team: भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीजन में मुंबई की वाइट-बॉल टीम की कप्तानी में वापसी करने जा रहे हैं. सूर्या विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी में जगह तक नहीं मिली थी. Thu, 5 Nov 2026 13:04:46 +0530

  Videos
See all

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला करने वाले ड्रग तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा #bsf #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T07:45:22+00:00

BSF Attack Tripura: जवानों पर हमला करने वाले ड्रग तस्कर गिरफ्तार! वर्दी पर वार के बाद एक्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T07:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers