छोटे घर के लिए परफेक्ट! कम जगह और कम देखभाल में भी हरा-भरा रहेगा घर, लगाएं ये शानदार इनडोर प्लांट्स
Gardening Tips Indoor Plants: अगर आप कम जगह में घर को हरा-भरा और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो इनडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादा देखभाल या धूप की जरूरत नहीं होती, फिर भी वे घर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए खास तौर पर उपयुक्त माने जाते हैं. ये पौधे न सिर्फ घर की सजावट बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध बनाने में मदद करते हैं.
Rashmika Vijay Mehndi Photos: मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’
Rashmika Vijay Mehndi Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंड़ा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी शादी की खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। शादी के कुछ दिन बाद अब कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और परिवार के साथ बिताए गए खास पल फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
25 फरवरी को हुई थी मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा,“25.02.26… यह प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सबकुछ परफेक्ट था, लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया।”
यह भी पढ़े - रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; PHOTOS
उदयपुर के शाही पैलेस में हुई रस्में
कपल की मेहंदी सेरेमनी उदयपुर के एक शाही पैलेस में आयोजित की गई थी। यहीं पर दोनों ने 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी भी की थी। शादी में तेलुगु और कोडावा दोनों परंपराओं का पालन किया गया था और इसमें परिवार के लोग व करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
तस्वीरों में दिखे रोमांटिक अंदाज
मेहंदी की तस्वीरों में कई प्यारे और रोमांटिक पल देखने को मिले। एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा रश्मिका के माथे को चूमते नजर आए, वहीं एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते दिखाई दिए। कुछ तस्वीरों में कपल डांस करता दिखा, तो कुछ में परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के पल शेयर करते नजर आए।
सासू मां के सामने हाथ जोड़ते दिखे विजय
एक तस्वीर ने खास तौर पर फैंस का ध्यान खींचा, जिसमें विजय अपनी सास के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आए और पारंपरिक रस्म निभाते दिखाई दिए।
यह भी पढ़े - बिना परमिशन के शिल्पा शेट्टी की फोटो-आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे लोग; HC का आदेश
रश्मिका की मेहंदी और आउटफिट ने खींचा ध्यान
मेहंदी सेरेमनी में रश्मिका मंदाना ने मल्टीकलर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था। उनके हाथों की मेहंदी भी बेहद खास थी। उनकी मेहंदी के डिजाइन में एक हाथ में ओम का चिन्ह और दूसरे हाथ में देवी मां को दर्शाया गया।
विजय का पोस्ट हुआ वायरल
विजय देवरकोंडा ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानम और मेहंदी… एक बेहद मजेदार शाम, जिसे हमने पूरी तरह जिया। काश इस शाम में 100 घंटे और होते।”
हैदराबाद में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को शादी के बाद हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। शादी के बाद कपल ने देश के कई शहरों में मिठाइयां भी बंटवाई और मंदिरों में अन्नदान कराया, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।
फैंस ने लुटाया प्यार
शादी, संगीत और हल्दी के बाद अब मेहंदी की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस लगातार कमेंट कर दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “परफेक्ट कपल” बता रहे हैं।
यह भी पढ़े - मधुबाला की बायोपिक में नहीं होंगी अनीत पड्डा! कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने जारी किया बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




