Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी क्रिकेट को दिवालियापन से निकालने की तैयारी शुरु:तीन स्वतंत्र डायरेक्टर संभालेंगे कमान; ACE ने करीब 30 करोड़ रुपए तक फंडिंग का भरोसा दिया

अमेरिका क्रिकेट को दिवालियापन से बाहर निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। कोर्ट नियुक्त ट्रस्टी मार्क डेनिस ने बोर्ड के लिए तीन स्वतंत्र डायरेक्टर के नाम प्रस्तावित किए हैं। इनमें सेलिना कैंग, पैट्रिक सिंगलटन और नॉर्मन वेन शामिल हैं। नई टीम ICC से निलंबित सदस्यता बहाल कराने और अमेरिकी क्रिकेट में प्रशासनिक स्थिरता लाने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह प्रस्ताव USA क्रिकेट के रिऑर्गेनाइजेशन प्लान का हिस्सा है, जिसे अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल किया गया है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की मालिक कंपनी अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज (ACE) ने भी संगठन को चलाने के लिए 29 करोड़ 68 लाख रुपए तक की अतिरिक्त फंडिंग देने का भरोसा दिया है। जनवरी 2027 में कोर्ट की मंजूरी मिलने की उम्मीद कोर्ट नियुक्त ट्रस्टी मार्क डेनिस ने 15 जनवरी 2027 के आसपास रिऑर्गेनाइजेशन प्लान की सुनवाई कराने का अनुरोध किया है। यह सुनवाई अधिकतम 22 जनवरी तक हो सकती है। फंडिंग व्यवस्था के लिए 29 जनवरी तक कोर्ट की मंजूरी जरूरी है। प्लान को मंजूरी मिलने और सभी शर्तें पूरी होने के बाद तीनों नए डायरेक्टर पद संभाल सकते हैं। उसी समय USA क्रिकेट के मौजूदा बोर्ड के सभी सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। नए डायरेक्टर के चयन की प्रक्रिया पर ICC और अमेरिकी ओलिंपिक एवं पैरालिंपिक समिति (USOPC) ने भी नजर रखी है। USA क्रिकेट और ACE के बीच चल रहा विवाद दरअसल, USA क्रिकेट और ACE के बीच लंबे समय से कमर्शियल समझौते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष 2019 के शुरुआती समझौते की शर्तों के अनुरूप नया करार नहीं कर पाए थे। इसी मतभेद ने संगठन के प्रशासनिक संकट को और बढ़ाया। अब नए बोर्ड को ACE के साथ मिलकर ऐसा समझौता करना होगा, जो ICC की पहले उठाई गई आपत्तियों को भी दूर करे। ICC सस्पेंशन के दौरान भी जारी रहेगी फंडिंग 2028 ओलिंपिक तक बिना चुनाव के चल सकता है बोर्ड नए संविधान के तहत USA क्रिकेट के बोर्ड में 9 से 11 डायरेक्टर हो सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के पास कम से कम 33.3% वोटिंग अधिकार होंगे। प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक, ICC की सदस्यता बहाल होने तक स्वतंत्र डायरेक्टर के पास बोर्ड की कमान रह सकती है। ऐसे में 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक तक सामान्य सदस्यों के बीच चुनाव कराए बिना भी संगठन चल सकता है। हालांकि, दस्तावेजों में चुनाव कराने पर रोक नहीं लगाई गई है और न ही इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय की गई है। पहले भी प्रशासनिक विवादों में फंस चुका है अमेरिका क्रिकेट अमेरिकी क्रिकेट का प्रशासनिक संकट नया नहीं है। USA क्रिकेट से पहले यहां यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका क्रिकेट एसोसिएशन (USACA) काम करती थी। उसे 2005 से 2015 के बीच तीन बार ICC ने निलंबित किया था। 2017 में ICC ने उसे बाहर कर दिया। इसके बाद USA क्रिकेट का गठन किया गया, लेकिन कुछ सालों में संगठन में फिर प्रशासनिक विवाद शुरू हो गए। सितंबर 2025 में ICC ने उसकी सदस्यता निलंबित कर दी। मैदान पर अच्छा प्रदर्शन, क्रिकेट वेन्यू भी तैयार प्रशासनिक विवादों के बीच अमेरिकी टीम ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने तीन साल तक चले अभियान के बाद वर्ल्ड कप लीग-2 का खिताब जीता। वहीं देश में प्रोफेशनल क्रिकेट का विस्तार भी हो रहा है। लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने पोमोना में नया क्रिकेट वेन्यू तैयार किया है, जहां 2028 ओलिंपिक के क्रिकेट मुकाबले होने हैं। वहीं, वॉशिंगटन फ्रीडम ने मैरीलैंड के फ्रेडरिक में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला निजी क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम शुरू किया है। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आज 38 साल के हुए विराट कोहली:सुरेश रैना बोले- एक बार का किंग, हमेशा किंग; दिनेश कार्तिक की पोस्ट- आपकी फिटनेस का जवाब नहीं विराट कोहली गुरुवार को 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर बधाईयां दी हैं। इनमें शिखर धवन, रवि शास्त्री, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

चीनी मिल के उद्घाटन समारोह में भिड़े भाजपा विधायक और बसपा नेता, जमकर हुई तीखी बहस; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चीनी मिल के उद्घाटन समारोह में भिड़े भाजपा विधायक और बसपा नेता, जमकर हुई तीखी बहस; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Continue reading on the app

  Sports

SMAT: कप्‍तानी कर चुका ख‍िलाड़ी टीम से हुआ बाहर, मयंक यादव - ईशांत शर्मा की टी20 में वापसी

Nitish Rana dropped from Delhi squad: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए घोषित 16 सदस्यीय दिल्ली टीम से पूर्व कप्तान नीतिश राणा को बाहर कर दिया गया है. 14 नवंबर से इंदौर में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में आयुष बडोनी दिल्ली की कप्तानी संभालेंगे. टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव, हर्षित राणा और अनुभवी इशांत शर्मा को शामिल किया गया है. एलीट ग्रुप 'बी' में शामिल दिल्ली अपना पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी. Fri, 6 Nov 2026 21:01:59 +0530

  Videos
See all

Bihar News: कौन-सी ट्रेनिंग के लिए विदेश से Patna AIIMS आ रहे हैं डॉक्टर?| Patna | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:47:44+00:00

Dhurandhar | Amish Devgan | आस्था से खिलवाड़, वोट बैंक का सवाल? | Digvijaya Singh | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T15:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers