'लड़की' ने की रोड पर स्केटिंग, फुटपाथ पर दिखाया चौंकाने वाला करतब, पर मास्क के पीछे छुपा है राज!
इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो रोड पर स्केटिंग करते हुए गजब का करतब दिखा रही है. पहली नजर में देखने पर लोग यही सोचेंगे कि लड़की कमाल की स्केटर है. पर उसके मास्क के पीछे एक राज छुपा है. दरअसल, ये कोई लड़की नहीं, एक लड़का है, जिसका नाम साज़ू हुसैन (@sazzu_hossain_) है. लड़का बांग्लादेश का रहने वाला है और कमाल की स्केटिंग करता है. अपने कई वीडियोज में वो लड़कियों के कपड़े पहनकर रोड पर स्केटिंग करता नजर आता है. इस वीडियो को 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
चलती बाइक पर की साड़ी सेट, फिर लड़की ने रोड पर दौड़ाई गाड़ी, देखते रहे गए लोग!
इंस्टाग्राम यूजर @imsumaiyasumu बांग्लादेश की रहने वाली हैं. वो अक्सर बाइक चलाते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहनकर स्पोर्ट्स बाइक चला रही है. बाइक पर खड़ी होकर वो अपनी बाइक को सेट करती भी दिखाई दे रही हैं. फिर इतनी तेज रफ्तार में वो बाइक को रोड पर दौड़ाती हैं कि आसपास के लोग उन्हें देखने लगते हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















