Responsive Scrollable Menu

उन्हें क्रेडिट देना होगा... गौतम गंभीर ने जय शाह पर दिया बड़ा बयान, कहा- महिला क्रिकेट का बदलाव उनके नाम

Gautam Gambhir on Jay Shah : भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कौच गौतम गंभीर ने जय शाह पर बड़ा बयान दिया है. गंभीर का ये बयान तब आया है, जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रहा है. गौतम गंभीर ने एएनआई के साथ एक खास इंटरव्यू किया है. इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है. गंभीर ने इस दौरान आईसीसी के चैयरमैन जय शाह को लेकर भी खुलकर बात की है. 

गौतम गंभीर का जय शाह पर बड़ा बयान 

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, 'जब वह BCCI सेक्रेटरी थे, तो उन्होंने जिस तरह से भारत में महिला क्रिकेट को बदला, वह कमाल का है. महिला क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी और विमेंस प्रीमियर लीग को देखें. आपको उन्हें उन सुविधाओं का क्रेडिट देना होगा, जिनका फायदा आज पुरुष क्रिकेटर भी उठा रहे हैं. ICC चेयरमैन होने के नाते, क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना एक बहुत बड़ा कदम है'.

 

ये भी पढ़ें : भारत से टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद न्यूजीलैंड की नई टीम का ऐलान, 8 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानें कौन बना कप्तान

Continue reading on the app

भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए भेजी मेडिकल सहायता और राहत सामग्री

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को मेडागास्कर को 12 टन चिकित्सा सहायता और 18 टन आपदा राहत सामग्री भेजी। यह सहायता उष्णकटिबंधीय चक्रवात चक्रवात फाइटिया और गेजानी से हुई तबाही के बाद भेजी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, भारत मेडागास्कर के लोगों के साथ खड़ा है। इस साल की शुरुआत में चक्रवात फाइटिया और गेजानी से हुई भारी तबाही के बाद भारत ने मानवीय मदद भेजी।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, भारतीय वायुसेना का सी-17 एयरक्राफ्ट 12 टन चिकित्सा सामग्री और 18 टन आपदा राहत सामग्री लेकर एंटानानारिवो में उतरा। इस सामग्री में जीवनरक्षक दवाएं, सर्जिकल सप्लाई, टेंट, पानी के स्टोरेज टैंक, डिग्निटी किट और खाना शामिल है। इनसे आपदा से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिलने की उम्मीद है।

मेडागास्कर को चक्रवात फाइटिया से भारी नुकसान हुआ था, जिसने 31 जनवरी 2026 को बोएनी क्षेत्र के सोआलाला के पास उत्तर-पश्चिमी तट पर लैंडफॉल किया। इसके कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई। यह चक्रवात 28 जनवरी को मोजाम्बिक चैनल के ऊपर बना और पूर्व की ओर बढ़ते हुए तेज हो गया। बाद में यह द्वीप को पार कर 1–2 फरवरी के आसपास हिंद महासागर में निकल गया।

इसके तुरंत बाद चक्रवात गेजानी ने फरवरी में मेडागास्कर को फिर प्रभावित किया। यह 2025–26 दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर चक्रवात मौसम का तीसरा नामित तूफान था और उस अवधि में मेडागास्कर को प्रभावित करने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान रहा।

इसी बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह भी घोषणा की कि भारत ने मोजाम्बिक में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद वहां भी सहायता भेजी है। मंत्रालय ने कहा कि भारत मोजाम्बिक के साथ एकजुटता में खड़ा है और देश के मध्य तथा दक्षिणी क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित समुदायों की मदद के लिए बहुआयामी मानवीय सहायता शुरू की है।

भारतीय नौसेना के जहाज के माध्यम से भारत ने 500 मीट्रिक टन चावल तत्काल खाद्य सहायता के रूप में भेजा है। इसके अलावा 10 टन राहत सामग्री (जैसे टेंट, हाइजीन किट और पुनर्वास सहायता सामग्री) तथा 3 टन आवश्यक दवाइयां भी भेजी गई हैं। एमईए ने बताया कि राहत प्रयासों के तहत पहले ही समुद्री मार्ग से 86 मीट्रिक टन जीवनरक्षक दवाइयां भेजी जा चुकी हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह को इस खिलाड़ी ने सिखाई है स्लोअर गेंद? जानिए कौन हैं जहूर खान

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाया. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब यूएई के तेज गेंदबाज जहूर खान ने दावा किया है कि बुमराह को स्लोअर गेंद उन्होंने ही सिखाई है. Wed, 11 Mar 2026 15:20:19 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने फिर किया बहुत बड़ा हमला । Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:10:44+00:00

News Ki Pathshala Live : ईरान की मदद कर रहा रूस ! | Russia | Iran Israel Conflict | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:08:23+00:00

News Ki Pathshala।Sushant Sinha: अब नई मिसाइलों से और भी घातक हमला करेगा Iran।#america #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:08:52+00:00

Israel Vs Iran Conflict | Middle East Crisis के बीच विपक्ष के बयानों पर बरसे PM Modi ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:12:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers