Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में 50 साल बाद नई ऑयल रिफाइनरी, डोनाल्ड ट्रंप ने रिलायंस को कहा धन्यवाद

वाशिंगटन, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ऑयल रिफाइनरी खोलने का जा रहा है, जो टेक्सास के ब्राउन्सविल होगी। उन्होंने भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को भी धन्यवाद दिया है। अमेरिका की इस ऑयल रिफाइनरी को तैयार करने में रिलायंस सहयोग करेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रुथ पर पोस्ट किया, अमेरिका असली एनर्जी दबदबे की ओर लौट रहा है। आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका टेक्सास के ब्राउन्सविले में 50 सालों में पहली नई ऑयल रिफाइनरी खोलने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर की डील है, जो अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी डील है।

इस निवेश के लिए हमारे सहयोगी देश भारत और उनकी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का शुक्रिया. हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की वजह से स्ट्रीमलाइनिंग परमिट और टैक्स कम करने से देश में अरबों डॉलर की डील हुई है.

उन्होंने आगे लिखा, यह अमेरिकी कामगारों, ऊर्जा क्षेत्र और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है। इस निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगी और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस का धन्यवाद। यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से है, जिससे हमारे देश में अरबों डॉलर की डील्स वापस आ रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को ताकत देगी। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी और अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी व अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव डालेगी। यह दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी। यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी और उस इलाके में हजारों नौकरियां और प्रगति लाएगी, जो इसके लायक है। अमेरिकी एनर्जी का दबदबा ऐसा ही दिखता है। अमेरिका फर्स्ट, हमेशा!

ट्रंप ने इसे अमेरिका की ऊर्जा प्रभुत्व की दिशा में बड़ा कदम बताया। इसके साथ ही अमेरिका फर्स्ट के नारे को फिर से दोहराया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

किडनी और पाचन तंत्र का 'सुपरहीरो' वरुण वृक्ष, छाल से लेकर पत्ते तक हैं गुणवर्धक

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। मानव का कल्याण करने के लिए प्रकृति की गोद में कई खजाने छिपे हैं, जिनसे हम अनजान हैं। प्रकृति के पास हर रोग का इलाज है, और सदियों से हमारी पारंपरिक चिकित्सा में सभी जादुई जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल से रोगों का इलाज किया जा रहा है।

ऐसा ही एक पेड़ है वरुण वृक्ष, जो किडनी को डिटॉक्स करने से लेकर पाचन तंत्र को सही करने में सहायता देता है, लेकिन वरुण वृक्ष एक दुर्लभ पेड़ है, जो अब विलुप्त होते जा रहे हैं।

आयुर्वेद में वरुण वृक्ष को जादुई पेड़ माना है क्योंकि इसकी छाल, जड़ और पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और शरीर के कई रोगों से निजात दिलाने में सहायक हैं। हालांकि आज के समय में जंगलों की अंधाधुंध कटाई की वजह से वरुण के वृक्ष बहुत कम ही बचे हैं। वरुण वृक्ष को यूटीआई और पथरी के लिए सुपरहीरो माना जाता है। यह वृक्ष नदियों के किनारे और शुष्क प्रदेशों में पाया जाता है।

आयुर्वेद में वरुण वृक्ष के कई लाभकारी परिणाम बताए गए हैं। यह कई रोगों से निजात दिलाने की क्षमता रखता है लेकिन इसके सेवन की विधि और चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। वरुण को आयुर्वेद में पथरी और यूटीआई का काल माना जाता है। उसकी छाल का सेवन पथरी को गलाकर तोड़ने में सहायक है और यह यूरिन इंफेक्शन की वजह से होने वाली जलन और पेट दर्द में भी सहायक है। ऐसे में छाल के काढ़े का सेवन इन सभी परेशानियों से आराम देगा।

वरुण की छाल में शरीर के अंदरूनी घाव भरने की भी क्षमता होती है। अगर शरीर के अंदर अल्सर की वजह से घाव हो गए हैं, तो यह घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर पाचन मंद है और खाना ठीक प्रकार से पचने की बजाय सड़ने लगता है, तब भी वरुण वृक्ष के पत्तों का काढ़ा पेट से संबंधित रोग जैसे एसिडिटी, गैस और मंद पाचन से आराम दिलाता है।

इसके सेवन से भूख भी बढ़ जाती है। वरुण का वृक्ष त्वचा संबंधी परेशानियों से भी राहत देता है। अगर त्वचा पर रूखापन, झुर्रियां और दाग धब्बे बढ़ गए हैं, तब भी इसका सेवन किया जा सकता है। यह रक्त को साफ करता है और शरीर में वात दोष की वृद्धि को रोकता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे नहीं निकलते।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: ट्रेन में ‘छुपकर’ घर पहुंचा टीम इंडिया का स्टार, चैंपियन बनने के बाद इसलिए उठाया ये कदम

टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैं. जहां ज्यादातर खिलाड़ी एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत के बीच घर पहुंचे, वहीं फाइनल में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाला ये स्टार छुपते-छुपाते ट्रेन से अपने शहर पहुंचा. Wed, 11 Mar 2026 09:37:24 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE: खामेनेई के बेटे ने अमेरिका की करी नींद हराम! | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:15:04+00:00

Hezbollah के ठिकानों पर इजरायल का हमला जारी | Iran Israel US war #khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:30:22+00:00

Big Breaking on Iran Israel America War LIVE: अभी-अभी ईरान से आई सबसे बुरी खबर..! | Trump | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:22:56+00:00

Iran Israel US war: जंग के बीच नेतन्याहू काबड़ा बयान! | Netenyahu | Khamenei | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T03:21:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers