Responsive Scrollable Menu

दिवाली पार्टियों में पहुंचे सेलेब्स:अक्षय कुमार के बेटे आरव के लुक ने खींचा ध्यान; अजय देवगन बेटे युग के साथ आए नजर, मृणाल-मौनी भी पहुंचीं

मुंबई में दिवाली के मौके पर कई पार्टियों का आयोजन हो रहा है। बुधवार को कई सेलेब्स फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में शामिल हुए। वहीं, फिल्म 'दृश्यम' की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन और समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में भी सेलेब्स पहुंचे। माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी, अलिजेह अग्निहोत्री, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई सेलेब्स नजर आए। पार्टी में अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया भी नजर आए। आरव को देखकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना पिता अक्षय कुमार से की। कई लोगों ने कहा कि आरव बिल्कुल अपने पिता के छोटे रूप जैसे लग रहे हैं। बता दें कि आरव लंदन में फैशन डिजाइन और आर्ट की पढ़ाई कर रहे हैं। 'दृश्यम 3' की सफलता और दिवाली पार्टी में पहुंचे अजय देवगन 'दृश्यम 3' की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली पार्टी में भी फिल्म के कलाकार पहुंचे। इस सेलिब्रेशन में अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ पहुंचे। इनके अलावा श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी नजर आए। बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 379.20 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपए पहुंच गया है। समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में पहुंचे टीवी सितारे वहीं, एक्टर समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में टीवी और मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। यहां अभिषेक बजाज, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारे नजर आए।

Continue reading on the app

जयपुर में पानी का कनेक्शन लेना हुआ मुश्किल! 8505 रुपए जमा कराने के बाद भी नल लगने की गारंटी नहीं

जयपुर में पानी का कनेक्शन लेना हुआ मुश्किल! 8505 रुपए जमा कराने के बाद भी नल लगने की गारंटी नहीं

Continue reading on the app

  Sports

'20-30 रन कम रह गए...', पाकिस्तान से हार पर बोले भारतीय कप्तान, अर्जुन की तारीफ में पढ़े कसीदे

india under 19 captain lakshya raichandani statement: भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक समय पाकिस्तान की टीम 60 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का अच्छा मौका था. लेकिन गेंदबाज उस स्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा सके. Sun, 8 Nov 2026 21:45:13 +0530

  Videos
See all

Israel New PM: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में! Gadi Eisenkot बनेंगे इजरायल के नए PM? Gadi Eisenkot #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:10:03+00:00

Rashtra Sarvopari: 'लाल आतंक' जड़ से खत्म! | PM Modi |DimagiNaxal | CM Yogi |Ayodhya Deepotsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T16:12:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers