Aaj Ka Mausam: चिलचिलाती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट!
Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में जहां एक तरफ गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, वहीं देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आज (11 मार्च) यानी बुधवार सुबह कई इलाकों में आसमान में बादल छाए नजर आए और मौसम पहले के मुकाबले थोड़ा बदला हुआ महसूस हुआ. मौसम विभाग के अनुसार आज देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है. कहीं तेज धूप रहेगी तो कहीं बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है. इसके असर से अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. तो आइए नजर डालते हैं आज (11 मार्च) और आने वाले दिनों की वेदर रिपोर्ट पर.
इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के करीब 14 राज्यों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है. ऐसे में लोगों को खुले मैदान, खेतों या ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. उन्हें मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके.
धड़ाम से गिर गई वनप्लस के पावरफुल फोन की कीमत, अमेज़न सेल में हुई ₹12,000 की कटौती, अलग से भी ऑफर
अमेज़न की इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग 2026 सेल में वनप्लस 13 पर ₹12,000 तक की छूट मिल रही है. वनप्लस 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 24GB RAM, 1TB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी है. जानिए कैसे हैं फोन के सभी ऑफर्स और फीचर्स...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















